क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज रोड स्थित अपने चुनाव कार्यालय में ध्वजारोहण किया। सीएम ने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तहसील, ब्लॉक, कोतवाली, नगरपालिका, लोनिवि सहित सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालय एवं स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया। अलक्ष्या पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य कौशल तिवारी, हिंद पब्लिक स्कूल में नीरज कुुमार, अल्केमिस्ट में चेयरपर्सन दिव्या रावत, नोजगे स्कूल हैप्पी में सुरेंद्र कौर, हेल्पलाइन स्कूल में प्रबंधक प्रवीण अग्रवाल, नोजगे ट्विंकल में ट्विंकल दत्ता, राणा प्रताप इंका में राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत, सोर वैली स्कूल में प्रबंधक बसंत बल्लभ जोशी, महर्षि मंदिर, खीमा बिष्ट इंका, शिक्षा भारती इंका, थारु राइंका, जीजीआईसी, आदर्श शिक्षा भारती, सर्राफ पब्लिक स्कूल, स्कॉलर गुरुकुल एकेडमी, ट्रेफोर्ड स्कूल आदि में झंडारोहण किया गया। साथ ही स्कूलों में ऑनलाइन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।