फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Dhami. inaugurate. foundation. stone. works Rs 54479 lakh

Udham Singh Nagar News: सीएम धामी 54479 लाख के कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Wed, 06 Mar 2024 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 06 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
CM Dhami. inaugurate. foundation. stone. works Rs 54479 lakh
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बुधवार को रुद्रपुर आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री जिले में 54479 लाख के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान सीएम 2600 परिवारों को मौके पर निशुल्क नजूल भूमि फ्री होल्ड के पट्टे/प्रमाणपत्र और प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के चयनित लाभार्थियों को किफायती मूल्य पर आवास आवंटन पत्र देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम उदयराज सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों के विकास कार्यों/योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कराए जाने हैं, वे कार्यक्रम स्थल पर पत्थर लगाएं। नगर आयुक्त को कार्यक्रम स्थल पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने अधिकारियों के साथ गांधी पार्क स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ईई लोनिवि को मंच, सेफ हाउस, कुर्सी, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। ईई ग्रामीण निर्माण विभाग को विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहां विधायक शिव अरोरा, सीडीओ मनीष कुमार, डीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, रामपाल सिंह, विकास शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन हेलीपैड पर सीएम का उतरेगा हेलीकॉप्टर
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से हेलीकॉप्टर से चलकर 11:05 बजे पुलिस लाइन रुद्रपुर हेलीपैड पहुंचेंगे। 11:15 बजे पुलिस लाइन से कार से प्रस्थान कर 11:30 बजे गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां वह नजूल भूमि का निशुल्क पट्टा वितरण, किफायती आवास आवंटन और लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 12:45 बजे कार से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंच प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed