फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kashipur News: Cm Pushkar singh dhami Told About New Districts Formation

Kashipur News: सीएम धामी बोले- कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश में सृजित होंगे नए जिले

Tue, 16 May 2023 05:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 16 May 2023 05:39 PM IST
सार

भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन करने पहुंचे पहुंचे सीएम ने जनसभा में कहा कि प्रदेश को और आगे ले जाने के लिए वह समान नागरिक संहिता लाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kashipur News: Cm Pushkar singh dhami Told About New Districts Formation
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर को जिला बनाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि जिलों के नए सृजन के लिए एक कमेटी काम कर रही है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद जिले बनाए जाएंगे। काशीपुर के बाईपास और फ्लाईओवर निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि  सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर फिर कहा कि वह किसी के विरोधी नहीं हैं लेकिन लैंड जिहाद को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण और अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन करने पहुंचे पहुंचे सीएम ने जनसभा में कहा कि प्रदेश को और आगे ले जाने के लिए वह समान नागरिक संहिता लाने जा रहे हैं। संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने का काम चल रहा है। 30 जून तक ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा। संभवत: उत्तराखंड देश में पहला ऐसा प्रदेश होगा जो समान नागरिक संहिता लागू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है और विश्व गुरु बनने की दिशा में बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने बाबा केदार की धरती से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा, हम इस दिशा में बढ़ रहे हैं।

हमारी औद्योगिक नीति कहीं से कम नहीं: धामी
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी औद्योगिक नीति कहीं से कम नहीं है। उद्योगपतियों के साथ बीते दिनों हुई बैठक में उनकी समस्याओं पर मंथन किया गया है। संवाद में आए सुझाव पर कुछ त्वरित निर्णय लिए हैं। दीर्घकालिक निर्णय जल्द लिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री के अगले महीने प्रस्तावित दौरे पर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि पीएम जब उत्तराखंड आते हैं तो खुशी का माहौल होता है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जो काम उत्तराखंड में हुआ है वह पहले नहीं हुआ। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से नौ सालों में डेढ़ लाख करोड़ से भी ज्यादा की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

भाजपा में नेता नहीं कार्यकर्ता महत्वपूर्ण
सीएम ने कहा कि भाजपा शायद विश्व का एकमात्र ऐसा संगठन होगा जहां नेता नहीं होता बल्कि विचारधारा और कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी पार्टी विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में अपनी यश पताका पूरी दुनिया में फहरा रही है तो इसके पीछे करोड़ों कार्यकर्ताओं का समर्पण, श्रद्धा, विश्वास और कड़ी मेहनत है। भाजपा में ही सामने कुर्सी पर बैठने वाला कार्यकर्ता मंच पर आ सकता है और उनके जैसा साधरण परिवार का व्यक्ति प्रदेश का मुख्य सेवक बन सकता है।

ये भी बोले सीएम
- हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार और भर्ती घोटालों पर प्रहार किए हैं।
- धर्मांतरण कानून, महिला आरक्षण, भू-कानून, सख्त नकल विरोधी कानून बनाए गए हैं।
- गरीबों को तीन निशुल्क सिलिंडर देने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं।
- 22 वर्ष का युवा उत्तराखंड अब नए जोश और नई उमंग के साथ आगे बढ़ रहा है।
- केंद्र सरकार की सहायता से अमृतसर कोलकत्ता इंडस्ट्रीयल कोरीडोर परियोजना प्रस्तावित है। इसकी लागत 410 करोड़ रुपये है।
- काशीपुर में 40 एकड़ में 85 करोड़ से एरोमा पार्क और 115 करोड़ से इलेक्ट्रॉनिक पार्क का विकास हो रहा है। -यहां 24 ईकाइयां प्लाट भी खरीद चुकी हैं।
- सितारगंज में 68 करोड़ से प्लास्टिक पार्क का विकास हो रहा है।

भाजपा कार्यालय देवालय के समान : सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां बाल सुंदरी देवी के आशीर्वाद से काशीपुर में भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन हो रहा है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी भाजपा कार्यालय या तो बन चुके हैं या बनाने की प्रक्रिया चल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय देवालय के समान है। संगठन को खड़ा करने में कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान है। करोड़ों कार्यकर्ता संगठन की ताकत हैं। सीएम ने जल निगम, जल संस्थान और लोक निर्माण विभाग की लगभग 287.36 करोड़ से अधिक की 102 योजनाओं का शिलान्यास और 67.91 करोड़ से अधिक की 11 योजनाओं का लोकार्पण भी किया।

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि कई बार परिवार बड़ा होता है तो मनमुटाव हो जाते हैं, लेकिन जब चुनाव आता है तो आपसी मनमुटाव को भूल कर संगठन के लिए सभी कार्यकर्ता खड़े हो जाते हैं। यह हमारी पार्टी की ताकत है। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में बहुत ज्यादा पहुंच नहीं चलती है। संगठन के बड़े पदाधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करते हैं। अगर किसी को दायित्व नहीं मिला है तो भी चिंता करने की बात नहीं है। भारतीय जनता पार्टी में कभी न कभी सभी को मौका मिलता है। कार्यकर्ता का काम पार्टी को आगे ले जाना है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ता का घर पार्टी कार्यालय होता है। आज कार्यकर्ताओं के घर की नींव पड़ रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कर्नाटक विधान सभा चुनाव का रिजल्ट आया। पार्टी की भले ही वहां हार हुई हो, लेकिन हमारा वोट प्रतिशत कम नहीं हुआ है।

हाईटेक होगा भाजपा का नया कार्यालय
- सभी आधुनिक सुविधाएं कार्यकर्ताओं को मिलेंगी।
- कार्यालय छह महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।
- कार्यालय में बड़ा मीटिंग हॉल, पुस्तकालय, आईटी रूम के साथ-साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

ये रहे मौजूद
महामंत्री संगठन अजय, सुरेश भट्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, विधायक शिव अरोड़ा, अरविंद पांडे, त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व राज्य मंत्री राजेश कुमार, मेयर ऊषा चौधरी, आशीष गुप्ता, राम मेहरोत्रा, शैलेंद्र मोहन सिंघल, दीपक बाली, मोहन बिष्ट, राजू सेठी सहित आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed