फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   cm aworded apatkaal woriyer

अग्निपथ योजना से देश में होगा क्रांतिकारी परिवर्तन : मुख्यमंत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
cm aworded apatkaal woriyer
लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत सरकार की अग्निपथ योजना से आने वाले समय में देश में क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। देश की सेना के अदम्य साहस और वीरता का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अग्निवीरों के सेवानिवृत्त होने के बाद पुलिस, आपदा, चारधाम यात्रा सहित विभिन्न विभागों में प्राथमिकता के आधार पर उनकी सेवा लेने का काम करेंगे। वहीं निजी कंपनियां भी अनुशासित अग्निवीरों को प्राथमिकता के साथ रोजगार देंगी।
विज्ञापन

शनिवार को बिगवाड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल के समय लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, त्याग व बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। आपातकाल के खिलाफ उनके लंबे संघर्ष के परिणाम स्वरूप आज देश में मजबूत लोकतंत्र स्थापित हुआ है। आपातकाल के दौरान जेल में बंद लोकतंत्र सेनानियों ने थानों में शीशा पिलाए जाने और नाखून निकालने जैसी तमाम यातनाएं सहीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और संगठन देश प्रथम और संगठन द्वितीय के मूल मंत्र पर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को पारदर्शी व बेदाग सरकार मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा और भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी घूस मांगता है तो उसकी शिकायत 1064 नंबर पर दर्ज कराएं। शिकायत करने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्मिकों को प्रति कार्य दिवस में 10 बजे से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर जन सुनवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यालयों में समय से शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आठ साल के कार्यकाल में ऊर्जा, उत्साह व उमंग देने का कार्य किया है। देश में नई कार्य संस्कृति विकसित हुई है। देश का मान-सम्मान व स्वाभिमान पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने अन्त्योदय का सिद्धांत देश-दुनिया तक पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम जनधन योजना, उज्ज्वला गैस योजना, मुद्रा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहा है।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, विधायक शिव अरोरा, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रेम सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, अध्यक्ष अनुसूचित जाति मुकेश कुमार, जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट, सुरेश परिहार, भारत भूषण चुघ, खिलेंद्र चौधरी, राधेश शर्मा, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी ने लोकतंत्र को समाप्त करने का कार्य किया है और देश पर आपातकाल थोपा है, आज वही लोग सत्याग्रह की बात कर रहे हैं और वह सत्याग्रह की बात तब कर रहे हैं जब कानून अपना कार्य कर रहा है। कहा कि कांग्रेस के घोटाले गिनाने लगें तो कई घंटे लग जाएंगे। कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार एक सामान्य परिवार से है।
उन्होंने चंपावत चुनाव में 94 फीसदी मत मिलने पर कहा कि एक मिथक टूट गया है, कहा कि मंदिर माला मिशन में प्रदेश के सभी मंदिरों के लिए कार्य करने की योजना है। समान नागरिक संहिता का कानून लाने के लिए उन्होंने कमेटी बना दी है, जिसक ी रिपोर्ट के आधार पर सरकार ड्राफ्ट लागू करेगी। कहा कि रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद 20 फीसदी मामले कोर्ट के स्वत: ही खत्म हो जाएंगे।
सम्मानित किए गए लोकतंत्र सेनानी
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानी सूरज प्रकाश गुलाटी, अशोक जायसवाल, योगराज पासी, डीएन मिश्रा, नरेश रस्तोगी, कृष्ण लाल अरोरा, दयाराम, सुभाष छाबड़ा, कस्तूरी लाल तागरा, श्याम आनंद, ओमप्रकाश ठुकराल, सुरेश पुंशी, तिलकराज घई, राजकुमार हुड़िया, गजेंद्र सिंह संधू, यशपाल घई, वेद ठुकराल, राजेंद्र राणा, गोपाल कोछाड़ आदि को सम्मानित किया। वहीं परिजनों में समीर चतुर्वेदी, हरीश जल्होत्रा, विकास आर्या, संदीप धीर, विकास मिगलानी, राजेंद्र बजरंगी, बलदेव राज खेड़ा, शैली गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल हैं।
छोटा पड़ गया हॉल
रुद्रपुर। भाजपा जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भीड़ ज्यादा बढ़ी तो सभागार छोटा पड़ गया। इस दौरान सीट नहीं मिलने से कई कार्यकर्ता नाराज भी दिखे। हालांकि जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने पहले ही सभी को आगाह कर दिया था कि कार्यकर्ता यहां मेजबान हैं और वह अनुशासन में रहें। वहीं मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचाने के लिए भी कार्यकर्ताओं में खूब होड़ दिखी। नाश्ते के लिए मुख्यमंत्री को ले जाते समय एसडीएम प्रत्यूष सिंह व एसपी सिटी मनोज कत्याल को खुद आगे आकर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा।
कांग्रेस ने सत्ता के लोभ में लगाया था आपातकाल : भट्ट
रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने वर्ष 1975 में कांग्रेस शासन में लगाए गए आपातकाल को काला अध्याय बताया। यहां जारी बयान में मंत्री भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लोभ में आपातकाल लगाया था। इस आपातकाल के दौर में लोकतंत्र की हत्या होने के साथ आम नागरिकों के अधिकारों को भी छीन लिया गया था। आपातकाल के दौर में लोगों और जनप्रतिनिधियों को तमाम प्रकार की यातनाएं झेलनी पड़ी थी। उन्होंने 21 माह के आपातकाल के समय में देश के लिए खुद को समर्पित करने वाले देशभक्तों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद
आपातकाल सेनानियों को किया सम्मानित
काशीपुर/बाजपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर और ग्रामीण मंडल की ओर से आपातकाल सेनानी कृष्ण कुमार अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अंकित शर्मा, मेयर ऊषा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर चंडोक, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, भाजयुमो महामंत्री प्रशांत पंडित, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रवि प्रजापति, नगर महामंत्री राहुल खन्ना, उपाध्यक्ष अनुज कुमार अन्नू, मोहित कुमार, धीरज ठाकुर, संचित मिश्रा, अंकित, शुभम, दीपू कुमार आदि मौजूद रहे।

उधर, बाजपुर में गांव नगदपुरी में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने लोकतंत्र सेनानी योगराज पासी और गोपाल कोछड़ को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वहां नगर मंडल महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट, भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री बिट्टू चौहान, भाजपा महिला मोर्चा के जिला महामंत्री उमा जोशी, पूरन सिंह, देव सिंह, सूरत सिंह, राजकुमार, कन्नू जोशी, रामअवतार, इंदर सिंह, देवेंद्र, आनंद आदि मौजूद रहे। संवाद

लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।

लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed