फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM addressed people in Dineshpur

ईश्वर प्राप्ति में गुरु ही सहायक : सीएम 

Mon, 03 Dec 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  दिनेशपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  दिनेशपुर। Updated Mon, 03 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
CM addressed people in Dineshpur
दिनेशपुर में सत्संग को संबोधित करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत। - फोटो : Amar ujala

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि परमात्मा की आराधना के बिना मनुष्य जीवन अधूरा है। गुरु ही ईश्वर प्राप्ति में सहायक सिद्ध होता है। सीएम रविवार को सत्संग विहार के संस्थापक ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 131वें जन्मोत्सव और दिनेशपुर सत्संग विहार के 30वें वार्षिकोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि बंगाली समाज ने देश को कई संत महापुरुष और क्रांतिकारी दिए हैं। ठाकुर जी भी उन्हीं में से एक हैं। देश की आजादी में बंगाली समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। देश खुदीराम और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बलिदान को कभी भी नहीं भुला सकता।
विज्ञापन


केंद्रीय सत्संग देवघर झारखंड से आए मुख्य प्रवचक दीपानंद प्रसाद ने कहा कि ठाकुर जी ने कहा था कि ‘तुम किसी के दुख का कारण मत बनो, कोई तुम्हारे दुख का कारण नहीं बनेगा।’ उन्होंने ठाकुर जी के पंच नीति जजन, जाजन, ईष्टभृति, स्वसत्यनी और सदाचार को अपने जीवन में अपनाने की बात कही। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, विश्वनाथ बनर्जी, रोहिताश मलिक, डॉ. अमूल्य विश्वास ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय सत्संग देवघर झारखंड, दिल्ली से आए गायकों ने ठाकुर जी के भजन, गीत आदि प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व जन्मोत्सव और वार्षिकोत्सव के मौके पर विशाल सत्संग के आयोजन के साथ ही सत्संगियों ने ठाकुर जी के चित्र को वाहन में सजाकर गाजेबाजे के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। सत्संग विहार परिसर में मुख्य सभा की शुरूआत सत्संगियों की ओर से गाए गए गीत ‘तोड़ के बंधन सारे डोर गुरु की थामो...’ से हुई। संचालन गोपाल सरकार ने किया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष चितरंजन राय, सचिव विष्णु प्रसाद वैद्य नेे सभी का आभार जताया। वहां आचार्य गोपाल महाराज, विधायक राजकुमार ठुकराल, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, हिमांशु सरकार, अतुल पांडे, अनादि मंडल, लक्ष्मी राय, रोहित मंडल, कृष्णपद विश्वास, चंद्रकांत मंडल, डॉ. जेएन सरकार, अनादि मंडल, भवेश हाल्दार, तरून मंडल सहित अनेक मौजूद रहे।  

समाज के प्रति युवा और महिलाओें की भूमिका पर चर्चा 
दिनेशपुर। ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के जन्मोत्सव पर आयोजित सत्संग के दौरान युवा और मातृ सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। वक्ताओं ने समाज के प्रति युवाओं और मातृशक्ति के दायित्व पर चर्चा की। सम्मेलन में आदर्श परिवार के गठन, घर और समाज में महिलाओं की भूमिका पर भी गहन मंथन किया गया। वहां शांता अधिकारी, अनिता मलिक, उर्वी घोष, रमणी मंडल, जयश्री मंडल, सुदर्शन सरकार, डॉ. जीवनेश दास, अनूप अधिकारी, भूपेश सरकार, विपुल मेहता आदि थे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया। दिनभर भंडारा भी चलता रहा। 


सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम 
दिनेशपुर। स्व. चितरंजन राहा इंटर कॉलेज मैदान में सीएम का हेलीकॉप्टर ठीक डेढ़ बजे पहुंचा। मुख्यमंत्री सबसे पहले भाजपा नेता अनादि रंजन के घर आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे और वहां से सत्संग स्थल पर पहुंचे। सत्संग विहार परिसर में कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। आसपास के थानों की पुलिस के अलावा पीएसी के जवानों के साथ महिला पुलिस कर्मी बम निरोधक दस्ता सुरक्षा में तैनात थे। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्ट किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed