फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Climate change pushed pea cultivation back by a month

Udham Singh Nagar News: जलवायु परिवर्तन से एक माह पीछे खिसक गई मटर की खेती

Wed, 10 Sep 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 10 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Climate change pushed pea cultivation back by a month
रुद्रपुर। प्रदेश के एकमात्र मैदानी जिले ऊधमसिंह नगर में जलवायु परिवर्तन के कारण प्रमुख मटर की खेती प्रभावित हो रही है। जलवायु परिवर्तन के कारण मटर की बुवाई का समय एक माह आगे खिसक गया है। वर्तमान तापमान में अगर मटर की बुवाई होगी तो जमाव तो होगा पर न फसल में बढ़ाव होगा और न ही फल निकलेंगे।
विज्ञापन

मटर की फसल के लिए 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के मध्य का तापमान आदर्श माना जाता है। इसमें बीज जमाव के लिए 13 डिग्री से 18 डिग्री तापमान सबसे अच्छा होता है। इस तापमान तक पौधे में विकास अच्छा होता है। मगर, इधर जलवायु परिवर्तन के कारण जिले का तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में मटर की फसल के लिए ऊधमसिंह नगर कभी उत्पादक जिले के रूप में शुमार था। बड़े पैमाने पर किसान मटर की खेती करते थे पर आज अभी तक जिले में इसकी शुरूआत ही नहीं हो पाई है। विशेषज्ञ प्रभाकर सिंह ने बताया कि पहले सितंबर में बड़े पैमाने पर मटर की बुवाई शुरू हो जाती थी पर अब तापमान बढ़ने से अक्तूबर मध्य के बाद शुरू हो रही है। इससे उत्पादन पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन

पहले मध्य सितंबर हुआ करता था मुफीद समय
उद्यानीकरण के जानकारों की मानें तो एक दशक पूर्व सितंबर के मध्य से जिले में मटर की खेती की बड़े पैमाने पर शुरूआत हो जाती थी। मटर की फसल लगाने के लिए किसान खेत में धान नहीं लगाते थे। आज आलम यह है कि एक तो तापमान गर्म है, दूसरा किसानों ने भी खेत में धान की फसल लगा रखी है। अब मटर की बुवाई का आदर्श तापमान आने तक अक्तूबर मध्य का समय निकल जाएगा। तब तक धान की कटाई का भी समय हो जाएगा। अधिकतर किसान धान की फसल काटकर ही मटर लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रकबा बढ़ाने का रिवाइवल प्लान नहीं

जिले में प्रत्येक वर्ष करीब 3500 हेक्टेयर खेतों में मटर की खेती होती थी। बीते वर्ष पहली बार जिला प्रशासन ने जिले में गर्मी वाले धान पर पूर्णतया रोक लगा दी। इसका असर मटर की खेती पर भी पड़ा और मटर का रकबा करीब 1500 हेक्टेयर घट गया। इस वर्ष जबकि मटर की बुवाई शुरू होने वाली है, उधर उद्यान विभाग के पास जिले में रकबा बढ़ाने का कोई रिवाइवल प्लान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed