{"_id":"5f513d508ebc3e614020e110","slug":"cleanliness-is-not-done-in-the-city-kashipur-news-hld3956812125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरो वेस्ट की हड़ताल से चरमराई शहर की सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरो वेस्ट की हड़ताल से चरमराई शहर की सफाई व्यवस्था
विज्ञापन
काशीपुर में मेयर ऊषा चौंधरी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
- फोटो : KASHIPUR
हड़ताल पर गए जीरो वेस्ट कंपनी के कर्मचारियों के काम न करने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। डोर टू डोर कूड़ा एकत्र न होने से लोगों को कूड़ा निस्तारण में समस्या आ रही है। मेयर का कहना है कि कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था कर ली गई है।
नगर निगम ने तीन अप्रैल 2019 को जीरो वेस्ट कंपनी को कूड़ा एकत्र करने के लिए तीन साल का ठेका दिया था। काम बाधित न हो इसके लिए समय पर कर्मचारियों का भुगतान भी किया। इधर दो दिन पूर्व कंपनी ने निगम पर कर्मचारियों के वेतन के लिए भुगतान न करने का आरोप लगाकर काम बंद कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें कंपनी ने तीन माह से वेतन नहीं दिया है और कंपनी ठेकेदार का कहना है कि निगम ने भुगतान नहीं किया है।
बृहस्पतिवार को शहर में कई स्थानों से कूड़ा नहीं उठ सका। मेयर ऊषा चौधरी का कहना है कि कूड़ा उठाने की व्यवस्था कर ली गई है। जल्द कूड़ा निस्तारण का काम शुरू हो जाएगा। इधर नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने मेयर को ज्ञापन सौंपकर कहा कि वेतन न मिलने से कर्मचारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। कंपनी को जल्द भुगतान किया जाए। मेयर का कहना है कि अधिकतर कर्मचारियों का भुगतान हो चुका है। ठेकेदार की जिम्मेदारी यूजर चार्ज एकत्र कर नगर निगम में जमा करने की भी थी लेकिन उसने सही से इसे एकत्र नहीं किया। इससे भी बजट गड़बड़ाया है। ज्ञापन सौंपने वालों में संजय सेठी, महेंद्र बेदी, मतलूब हुसैन, वसीम राज आदि थे।