फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cleaning Drive By Youths

रेलवे भूला तो जनता ने खुद ही कर दी रेलवे स्टेशन हाल्ट की सफाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cleaning Drive By Youths
सुल्तानपुर पट्टी। रेलवे हाल्ट परिसर में गंदगी से आजिज आए लोगों ने शनिवार सुबह पूरे परिसर को साफ कर दिया। क्षेत्र के कई लोग रोजाना सुबह घूमने और व्यायाम के लिए रेलवे हाल्ट के परिसर में आते हैं। सफाई के अभाव में यहां गंदगी का ढेर लगा। रात में यहां नशेड़ियों का जमावड़ा भी रहता है। स्थानीय निवासी पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी में ट्रेनों के बंद होने से सरकरा रेलवे हाल्ट में साफ-सफाई नहीं हुई है। परिसर में लगी कुर्सियां गंदी हो गई हैं और हर जगह घास जमी है। गंदगी देख शनिवार सुबह वहां घूमने आए लोगों ने खुद की सफाई का काम शुुरू कर दिया। वहां पर शेर अली खान, देवेंद्र मौर्य, पवन शर्मा, संजीव वाल्मीकि, चंद्र प्रकाश सैनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed