{"_id":"58640d914f1c1b724feeaf14","slug":"cleaner-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" हाईटेंशन लाईन की चपेट में कंटेनर आया, क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाईन की चपेट में कंटेनर आया, क्लीनर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। चेन्नई से नई कारें लेकर आ रहा कंटेनर बिलासपुर मार्ग पर हाईटेंशन लाईन की चपेट में आ गया, जिससे कंटेनर में बैठे क्लीनर की झुलसने से मौत हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ग्राम निहारिका थाना उनीद ग्वालियर मध्य प्रदेश निवासी राम लखन 10 टायरा ट्रक संख्या एचआर 55 पी 8656 का चालक है। दो दिन पूर्व वह रुद्रपुर और हल्द्वानी एजेंसी के लिए कारों की खेप लेकर चेन्नई से चला था। उसके साथ कंटेनर में उसका 19 वर्षीय पुत्र रविंद्र क्लीनर के रूप में सवार था।
विज्ञापन
मंगलवार रात जब उसने कंटेनर को बिलासपुर मार्ग पर स्थित एक होटल के समीप खड़ा किया, तभी इसी दौरान कंटेनर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाईन की चपेट में आ गया। इससे कंटेनर के टायरों से धुआं निकलने लगा। इस बीच क्लीनर रविंद्र कंटेनर से उतरने लगा तो वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। रविंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन