फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

किराया बढ़ने की आशंका पर व्यापारियों में उबाल, परिसर की सभी दुकानें बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
पंतनगर के प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर विवि प्रशासन की ओर से परिसर की लगभग 150 दुकानों का किराया व्यावसायिक दर पर किए जाने की आशंका से व्यापारियों में आक्रोश है। शनिवार सुबह 11 बजे व्यापारियों ने परिसर की सभी दुकानें बंद कर दीं और प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए किराया न बढ़ाने की मांग की। डेढ़ बजे कुलपति ने प्रदर्शनकारी व्यापारियों से सोमवार को वार्ता करने की बात कही, लेकिन उन्होंने नकार दिया। इसके बाद व्यापारी बड़ी मार्केट में धरने पर बैठ गए और प्रशासन से वार्ता होने तक सभी दुकाने बंद रखने का एलान किया।
विज्ञापन

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद 70 के दशक में छात्रों, कर्मियों और प्राध्यापकों के लिए मार्केट बनाकर व्यापारियों को मात्र 30-40 रुपये में दुकान और आवास इस शर्त पर आवंटित किए थे कि प्रति तीन वर्ष पर किराए में 33 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। वर्तमान में इन दुकानों का लगभग छह सौ और आवासों का लगभग आठ सौ रुपयेकिराया विवि प्रशासन वसूल रहा है। जबकि मेंटीनेंस के नाम पर विवि प्रशासन ने आज तक इन दुकानों और आवासों की सुध नहीं ली। शनिवार को विवि में अवकाश घोषित था, लेकिन प्रबंध परिषद की पूर्व प्रस्तावित बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से प्रशासनिक भवन में चल रही था। जिसमें विवि सहित शासन के अधिकारी भी थे।
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने व्यापारियों को सूचना दी कि इस बैठक में परिसर की सभी दुकानों का किराया व्यावसायिक दर पर किए जाने का प्रस्ताव रखा जा रहा है। जिसके बाद इस किराए में आठ से दस गुना तक वृद्धि हो जाएगी। यहां कांग्रेस नेता हरीश पनेरू, गिरीश चतुर्वेदी, अमन गाबा, दीपक देउपा, नंदा बल्लभ पांडे, अनुपम राव, रितेश सिंह, महिपाल बिष्ट, नन्हे मियां, सरफराज, पिंकू, सुभाष खुराना, श्याम खुराना, रमेश मेडिकल, बलवंत सिंह, अजय चैहान आदि बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। मामले में परिसंपत्ति अधिकारी ने बताया कि उन्हें किराए में बढ़ोत्तरी संबंधी किसी प्रस्ताव की जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed