फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

रुद्रपुर में कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
रुद्रपुर पुलिस कार्यालय गेट पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माथे और बांह पर काली पट्टियां बांधकर मौन जुलूस निकाला। साथ ही पुलिस कार्यालय के बाहर धरना दिया। करीब एक घंटा मौन धरने पर बैठने के बाद पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सहित डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में तीखी नोकझोंक भी हुई। सभी को पुलिस लाइन में आधा घंटा रखने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ता नैनीताल रोड स्थित पेट्रोल पंप परिसर में एकत्र हुए और धरना दिया। उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और सह प्रभारी दीपिका पांडेय की अगुवाई ने कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांधकर पुलिस कार्यालय गेट तक मौन जुलूस निकाला और महात्मा गांधी का चित्र थामकर मौन धरना दिया। करीब एक घंटे तक मौन धरना देने के बाद पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कर वाहनों में डाला और पुलिस लाइन ले गए। यहां से कांग्रेसियों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी यादव में मौन रहने की वजह से मीडिया से बात नहीं की। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि किसानों के साथ की गई बर्बरता बेहद निंदनीय है। इस घटना के आक्रोश में कार्यकर्ता मौन धरने पर बैठे हैं। कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का बेटा गाड़ी से किसानों को कुचल देता है, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। वहां विधायक आदेश चौहान, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक नारायण पाल, असंगठित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, राजेंद्रपाल सिंह, हरभजन सिंह विर्क, संदीप चीमा, हरीश पनेरु, नारायण सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी की योगी सरकार को किया जाए बर्खास्त: देवेंद्र यादव
रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी के जनसंहार की कांग्रेस भर्त्सना करती है। इसके साथ ही मांग करती है कि योगी की सरकार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस नरसंहार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी को इस्तीफा देना चाहिए। किसानों की जायज मांगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। जब तक शांत नहीं बैठेंगे तब तक तीन काले कानून वापस नहीं लिए जाते हैं। किसानों के साथ कांग्रेस हमेशा मजबूती के साथ खड़ी है। मोदी सरकार को तीनों कानूनों को वापस लेना चाहिए। (संवाद)
दो घंटे किया इंतजार, पसीने से तरबतर हुए कार्यकर्ता
रुद्रपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने 12 बजे कार्यक्रम प्रस्तावित किया था, जिसके चलते वहां बड़ी संख्या में जिलेभर से कार्यकर्ता पहुंच गए थे। तेज धूप के बीच प्रदेश प्रभारी का इंतजार बढ़ता चला गया। इससे कई कार्यकर्ता तो चले गए। कुछ कार्यकर्ताओं में रोष भी देखा गया। करीब पौने दो बजे प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी वहां पहुंचे और मौन जुलूस निकाला गया। (संवाद)
डीआईजी भी पहुंचे पुलिस कार्यालय
रुद्रपुर। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस कार्यालय गेट को बंद करने के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह सहित आसपास के थानों का फोर्स और पीएसी कर्मी भी तैनात किए गए थे। इस बीच डीआईजी नीलेश आंनद भरणे भी कार से पहुंचे और पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से जिले में हो रहे धरना प्रदर्शनों के बारे में जानकारी ली। इधर कांग्रेसियों की गिरफ्तारी और शांतिपूर्वक प्रदर्शन निपटने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। (संवाद)

किसान नेता विर्क का ऑपरेशन सफल
रुद्रपुर। लखीमपुर खीरी में हुई घटना में गंभीर रूप से घायल हुए तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क को दिल्ली के मेदांता अस्पतल में भर्ती कराया गया है। किसान नेता विक्रमजीत सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे विर्क के सिर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। ऑपरेशन के बाद विर्क को आईसीयू में रखा गया है। उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। कहा कि किसान तीन काले कानूनों के रद्द होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। हर तरह के उत्पीड़न का माकूल जवाब दिया जाएगा। (संवाद)

रुद्रपुर पुलिस कार्यालय गेट पर कांग्रेसियों की गिरफ्तारी के दौरान होती धक्का मुक्की।

रुद्रपुर पुलिस कार्यालय गेट पर कांग्रेसियों की गिरफ्तारी के दौरान होती धक्का मुक्की।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।

रुद्रपुर में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर वाहन में ठूंसती पुलिस।

रुद्रपुर में कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर वाहन में ठूंसती पुलिस।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता को गिरफ्तार करती पुलिस।

रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता को गिरफ्तार करती पुलिस।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को गिरफ्तार कर पुलिस वाहन में ले जाती पुलिस।

रुद्रपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को गिरफ्तार कर पुलिस वाहन में ले जाती पुलिस।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में पूर्व  कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट को गिरफ्तार करती पुलिस।

रुद्रपुर में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट को गिरफ्तार करती पुलिस।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर पुलिस कार्यालय गेट पर मौन धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व कांग्रेसी।

रुद्रपुर पुलिस कार्यालय गेट पर मौन धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व कांग्रेसी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर नैनीताल रोड पर मौन जुलूस निकालते कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व कार्यकर्ता।

रुद्रपुर नैनीताल रोड पर मौन जुलूस निकालते कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व कार्यकर्ता।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed