{"_id":"6127e6c78ebc3e7a1d779df6","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld435842928","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज स्टेशन की बाउंड्री से अतिक्रमण हटाने के खिलाफ धरने पर बैठे दुकानदार ,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज स्टेशन की बाउंड्री से अतिक्रमण हटाने के खिलाफ धरने पर बैठे दुकानदार ,
विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन गेट के पास धरने पर बैठे दुकानदार।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज स्टेशन और वर्कशॉप को ध्वस्त कर आईएसबीटी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने बृहस्पतिवार को रोडवेज की चहारदीवारी से लगे 50 दुकानदारों और खोखे वालों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने को कहा है। नोटिस मिलने पर दुकानदारों में खलबली मच गई। वे धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
रोडवेज स्टेशन गेट के पास धरने पर बैठे दुकानदारों ने कहा कि वे करीब 40 साल से यहां व्यापार कर रहे हैं। रोडवेज स्टेशन से सटी दुकानों और खोखों में व्यापार करने के लिए वे नगर निगम को मासिक और वार्षिक शुल्क देते हैं। उनके पास नियमानुसार बिजली के कनेक्शन भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आईएसबीटी के नाम पर उन्हें उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे उनके परिवार केे सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो जाएगी।
उन्होंने नोटिस को निरस्त कर पूर्ववत व्यापार की अनुमति देने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को ज्ञापन देकर दुकानदारों को रोडवेज स्टेशन के पास से न हटवाने की मांग की। वहां पर कमलेश यादव, राजेंद्र पांडेय, नंदलाल शर्मा, रईस अहमद, नईम खान, सलीम खान, जुुनैद, नयाब खान, हरीश भट्ट, चंद्रपाल, हरवंश मल, विक्रम यादव आदि थे।
विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर आईएसबीटी प्रस्तावित है, जिसके निर्माण से पहले स्टेशन की चहारदीवारी से सटी सभी दुुकानों और खोखो को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। दुकानदारों को तीन दिन का समय दिया गया है। -
रिंकू बिष्ट, नगर आयुक्त।

रिंकू बिष्ट, नगर आयुक्त, रुद्रपुर नगर निगम।- फोटो : RUDRAPUR