फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

एक ही स्थान पर दो बाइक सवारों पर झपटा तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
खटीमा के नगरा तराई में तिवारीफार्म में गन्ने के खेत में बने मादा तेंदुए के पदचिह्न। संवाद - फोटो : KHATIMA
जसपुर। एक ही स्थान पर अलग-अलग घटनाओं में दो बाइक सवार युवकों को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। दोनों युवकों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन कर्मियों ने घटनास्थल के पास पिंजरा लगाकर वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी है। मुनादी कराकर ग्रामीणों से देर रात को घर से नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन

भोगपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (35) बुधवार की देर रात पतरामपुर स्थित अपनी दुकान बंद करके बाइक से अपने घर आ रहे थे। बढ़ियोवाला गांव के पास नहर की झाड़ियों में छिपे बैठे तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने शोर मचा कर तेंदुए से उन्हें बचाया। कुछ समय बाद इसी गांव के निवासी बलविंदर सिंह अपनी बाइक से बस स्टैंड से अपने रिश्तेदार को लेने के लिए जसपुर जा रहे थे। उसी स्थान के पास तेंदुए ने बलविंदर सिंह पर भी हमला कर उन्हें गिरा दिया और खींच कर झाड़ियों में ले जाने लगा।
विज्ञापन

कुछ ही दूरी पर खड़े ग्रामीणों ने भाग कर उन्हें बचाया। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पतरामपुर में भर्ती कराया। यहां देर रात इलाज के बाद डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। ग्रामीणों में तेंदुए की भारी दहशत है। ग्रामीण अपने खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन कर्मियों की सुबह-शाम गश्त बढ़ाई गई है। आसपास के गांवों में मुनादी कराकर देर रात घर से नहीं निकलने की ग्रामीणों से अपील की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए के पग चिह्न दिखने से नगरा तराई में दहशत
खटीमा। नगरा तराई में वन सीमा से सटे तिवारी फार्म में मादा तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम को गन्ने के खेत में तेंदुए के पग चिह्न मिले हैं। वन विभाग की टीम ने गन्ने के खेत में कांबिंग की लेकिन मादा तेंदुआ कहीं दिखाई नहीं दी। इसके बाद टीम अब ड्रोन की मदद से कांबिंग कर रही है।
नगरा तराई निवासी किसान नेता प्रकाश तिवारी के तिवारी फार्म में गन्ने के खेत में काम कर रहे मजदूरों को तेंदुए के पग चिह्न दिखने से दहशत फैल गई और सभी मजदूर काम बंद कर लौट गए। फार्म स्वामी की सूचना पर खटीमा रेंज से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के साथ तेंदुए की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि पद चिह्न मादा तेंदुए व उसके बच्चे के हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने एवं अकेले खेतों में न जाने की अपील की है। रेंजर ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर लगातार गश्त कर रही है और ड्रोन के माध्यम से तेंदुए की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।
पंतनगर एयरपोर्ट क्षेत्र में तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत
पंतनगर। विवि परिसर के आसपास एवं एयरपोर्ट क्षेत्र में निरंतर तेंदुए की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। इसमें एक नर, एक मादा व एक बच्चे की चहलकदमी दिख रही है। बीती 13 व 17 अगस्त को पंतनगर एयरपोर्ट के ऑपरेशनल क्षेत्र से बाहर अप्रयुक्त क्षेत्र में ये तेंदुए दिखाई दिए हैं।

वन महकमे के सेक्शन अधिकारी नगला वन दरोगा शशिवर्धन अधिकारी ने वन क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर को बुधवार को लिखे पत्र में बताया कि उक्त तेंदुओं को क्षेत्र में देखे जाने से भय का माहौल है। उन्होंने लोगों और सुरक्षा कर्मियों को अंधेरा होने पर अकेले नहीं घूमने के लिए सचेत किया है। साथ ही लोगों से भी अपील की है कि अंधेरे में आवागमन करने से बचें। उन्होंने कहा कि बच्चे के साथ तेंदुआ हमेशा आक्रामक होता है, ऐसे में जरूरी सतर्कता बरतें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed