फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

लोहियाहेड पावर हाउस में फाल्ट से पानी की किल्लत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
खटीमा। लोहियाहेड पावर हाउस में आए फाल्ट से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई है। भीषण गर्मी के चलते बाधित जलापूर्ति से लोगों के हलक सूखने लगे हैं। नगर के बीस वार्डों में आधे से अधिक वार्ड की जलापूर्ति ठप है। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सात बजे लोहियाहेड पावर हाउस की 33 हजार लाइन में आए फाल्ट से जल संस्थान सुचारु जलापूर्ति नहीं कर सका। जल संस्थान के ओवरहेड टैंक मोटरों के बंद रहने से भर नहीं सके। जल संचय न होने से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच सका। संस्थान के अधिकारी बिजली आपूर्ति मिलने पर मोटर चलाकर जलापूर्ति का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सुचारु पानी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

-वार्ड में बिजली, पानी की दो दिन से समस्या बनी हुई है। लो वोल्टेज की शिकायत रहती है। जलापूर्ति बाधित होने से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
-असलम अंसारी, सभासद वार्ड 15 खटीमा।
--------
एक तरफ बिजली का संकट है तो दूसरी तरफ अब पेयजल समस्या भी उत्पन्न हो गई। जल संस्थान के इंजीनियर ओवरहेड टैंक में जल संचय न होने की बात करते हैं। ऐसे में गर्मी में पानी न मिलने से हलक सूख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विश्वनाथ यादव, सभासद वार्ड 13 खटीमा।
भीषण गर्मी में बिजली रुला रही है तो अब पानी न मिलने से भी घरों में किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जल्द से जल्द बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारु होनी चाहिए।
-गोकुल ओली, सभासद वार्ड एक।
---------
वार्ड में पानी नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। शनिवार से ठप जलापूर्ति पर थोड़ी देर के लिए पानी मिला, फिर बंद हो गया। इससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। सितारा बेगम, सभासद वार्ड दो खटीमा।
पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार एवं रविवार को पानी की सप्लाई नहीं मिली। इससे पूर्व प्रेशर रहित प्रदूषित पानी जलसंस्थान की टंकियों में आता है। इसके लिए जल संस्थान के इंजीनियरों को कई बार अवगत कराया जा चुका है।
-ललिता कन्याल, वार्ड संख्या सात खटीमा।
----------
-वार्ड में शनिवार एवं रविवार को पानी नहीं मिला। रविवार सुबह आधे घंटे पानी की सप्लाई मिली। उसके बाद पानी नहीं मिला। शनिवार को बिजली गुल रही है। जल्द ही बिजली, पेयजल की समस्या दूरी की जाए।
-शबनम सभासद वाडऱ संख्या तीन खटीमा।
--------
- वार्ड में बिजली आपूर्ति ठप होने से जलापूर्ति भी बाधित रहती है। वार्ड में पुरानी भूमिगत पाइप लाइन खराब हैं। लीकेज की भी समस्या बनी हुई है। विभागीय अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
शिखा भारती सभासद वार्ड संख्या-16 खटीमा।
--------
- अधिकतर वार्डों में पानी की किल्लत है। जल संस्थान के इंजीनियर बिजली गुल रहने से जल संस्थान के सिस्टम को प्रभावित बताते हैं। टैंक खाली होने पर उपभोक्ताओं को सुचारु जलापूर्ति नहीं हो पाती है। मनोज वाधवा, नगर विकास समिति खटीमा।

--------
-गर्मी बढ़ने एवं बिजली आपूर्ति ठप रहने पर जल संस्थान के ओवरटैंक खाली हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में जलापूर्ति मुश्किल होती है। ट्यूबवेलों से मिलने वाला पानी उपभोक्ताओं तक नहीं पहुुंच पाता है। इधर पूल्ड हाउस कॉलोनी स्थित मोटर खराब हो गई। बिजली मिलते ही ओवरहैड टैैैंक भरकर जलापूर्ति की जाएगी।
-कमल जोशी, जेई उत्तराखंड जल संस्थान खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed