फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

बाजपुर में लेवड़ा नदी उफनाई, हल्द्वानी स्टेट हाईवे जलमग्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बाजपुर में घर के अंदर घुसा बाढ़ का पानी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। भारी बारिश होने से शनिवार को लेवड़ा नदी उफना गई। इससे क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हल्द्वानी स्टेट हाईवे जलमग्न हो गया। इससे यातायात भी प्रभावित रहा। लोगों को भारी दिक्कत हुई। लेवड़ा नदी में बाढ़ आने से राजीवनगर, इंदिरा कॉलोनी, ब्लॉक के पीछे कॉलोनी, चकरपुर के घरों समेत शहर के शिव मंदिर की दुकानों में पानी भर गया। राजीवनगर लेवड़ा नदी के पानी की समुचित निकासी व्यवस्था न होने से नागरिकों में भारी रोष है।
विज्ञापन

क्षेत्र में शुक्रवार रातभर रुक-रुक कर बारिश होने से लेवड़ा नदी उफना गई। इस कारण शनिवार सुबह हल्द्वानी स्टेट हाईवे ब्लॉक दफ्तर के सामने से तीन सौ मीटर के दायरे में भारी जलभराव हो गया। इस दौरान प्रशासन की टीम जलनिकासी में जुटी रही। इसके बावजूद कई दोपहिया वाहनों के साइलेंसरों में पानी भर गया। इससे वाहनों को बमुश्किल निकाला गया।
विज्ञापन

मार्ग पर जलभराव होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर करीब ढाई से तीन फुट पानी होने के कारण यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान हल्द्वानी से आ रहे कैदियों का पुलिस वाहन को भी कुछ देर रुकना पड़ा। चकरपुर के कई घरों में दो-दो फुट तक पानी भर गया। वहीं जूनियर हाईस्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का मैदान, आलापुर मार्ग पर बना रेलवे अंडर पास भी तालाब बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों का कहना है कि हल्द्वानी, नैनीताल से आने वाले मंत्री, जनप्रतिनिधि, उच्चाधिकारी इसी मार्ग से गुजरते हैं। सबको पता होने के बावजूद किसी ने इस समस्या से निजात नहीं दिलाई। अब यह समस्या जटिल होती जा रही है। वहीं तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि बारिश से मार्ग पर जलभराव हो गया था। पानी निकासी के लिए नालों की सफाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed