{"_id":"62702fd8dc1e7d6bfb5fe005","slug":"civic-aminities-kashipur-news-hld4613729118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने पांच अवैध निर्माण किए ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने पांच अवैध निर्माण किए ध्वस्त
विज्ञापन
काशीपुर में एक कॉलोनी की दीवार तोड़ती प्रशासन की टीम। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। दो दिन के अभियान के दौरान टीम ने पांच से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त करने के साथ ही एक कॉलोनी की चहारदीवारी को ढहा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से बिल्डरों में खलबली मची हुई है।
अमर उजाला ने बीते दिनों नगर में अवैध कॉलोनी काटे जाने का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब इस मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार शाम अलीगंज रोड पर कार्रवाई के दौरान एक कॉलोनी की अतिक्रमण के दायरे में आ रही चहारदीवारी ढहा दी गई। प्रशासन की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। एसडीएम स्वयं टीम के साथ अलीगंज रोड पर पहुंचे और अवैध निर्माण ध्वस्त करवा दिए।
एसडीएम व जिला विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव अभय प्रताप सिंह ने बताया कि अवैध कॉलोनी और अवैध निर्माण की जांच की जा रही है। इसके साथ यह भी जांच की जा रही है कि कोई कॉलोनी बिना नक्शा पास कराए तो नहीं काटी जा रही है, किसी सरकारी भूमि पर कब्जा तो नहीं किया गया है, काटी जा रही कॉलोनी के आसपास कोई सरकारी भूमि तो नहीं है जिस पर अवैध कब्जा होने की आशंका हो।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना लेआउट स्वीकृति कराए अगर कोई कॉलोनी काटता है तो कॉलोनी को तोड़ दिया जाएगा। साथ ही कॉलोनी के क्रय विक्रय पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ निर्माण प्राधिकरण क्षेत्र के बाहर हो रहे हैं, इनकी भी जांच की जा रही है।