फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

गोलाबारी के बीच बंकर में छिपा है जसपुर का छात्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
छात्र दिव्यांशु चौहान - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गया जसपुर निवासी दिव्यांशु चौहान हॉस्टल के पास अपने साथियों के साथ बंकर में छिपा है। हॉस्टल के आसपास गोलाबारी हो रही है। छात्र के परिजन उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी दिव्यांशु चौहान अभी यूक्रेन में ही फंसा हुआ है। उसके पिता डॉ. पवन चौहान, माता सुनीता चौहान, दादी कृष्णा देवी, बहन दीपांशी और भाई हर्ष उसकी सुरक्षा को लेकर भारी चिंता में हैं। डॉ. पवन चौहान ने बताया कि दिव्यांशु यूक्रेन के सुमी शहर से पढ़ाई कर रहा है। वर्तमान में वह कॉलेज के हॉस्टल के पास बने बंकर में अपने लगभग 600 साथियों के साथ है। बंकर के आसपास गोलाबारी हो रही है। वहां से रोमानिया का बॉर्डर लगभग 800 किमी और रूस का बॉर्डर 25 किमी दूर है। रूसी सेना ने नदियों के सभी पुल उड़ा दिए हैं। बसें, टैक्सी, ट्रेनें अभी नहीं चल रही हैं।
विज्ञापन

रोमानिया के बॉर्डर पर पहुंचना बहुत मुश्किल है। रूस और यूक्रेन दोनों देशों के सैनिकों के साथ यूक्रेन के नागरिक भी राइफल लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। वहां से निकलकर रोमानिया के बॉर्डर पर पहुंचना कठिन है। हॉस्टल का राशन और पानी भी खत्म होने के कगार पर है। वे छह दिन से बंकर में बंद हैं। रूस की ओर से दी जा रही परमाणु हमले की चेतावनी के बीच स्थितियां और चिंताजनक हो गई हैं। उसकी सुरक्षा को लेकर पूरा परिवार चिंतित है। उन्होंने भारत सरकार से छात्रों को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत लाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed