फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुआ उद्यमियों की समस्या का हल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
विकास जिंदल अध्यक्ष केजीसीआई। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उद्यमियों की औद्योगिक विकास योजना 2017 से संबंधित शिकायत का समाधान हो गया है। अब उद्यमियों के सवालों का हल पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। केजीसीसीआई ने बीते दिनों बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब योजना से संबंधित ब्योरा और उद्यमियों के सवालों का हल पोर्टल पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्श एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विकास जिंदल ने बताया कि 15 सितंबर को मुख्यमंत्री के साथ देहरादून के एक होटल में बैठक हुई थी। चैंबर ने मांग उठाई थी कि केंद्र सरकार की औद्योगिक विकास योजना 2017 के तहत दिए जा रहे दावों और पंजीकरण से संबंधित सवालों की जानकारी नहीं मिल पाने के कारण उद्यमियों में योजना के लाभ के प्रति संशय की स्थिति बनी रहती है। बैठक में मुख्यमंत्री ने सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को समस्या के निराकरण के लिए निर्देशित किया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मांग के निराकरण के लिए औद्योगिक विकास योजना 2017 के तहत अब पंजीकरण से संबंधित सवालों और स्वीकृत दावों की सूची उद्योग विभाग के पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट डीओआईयूके डॉट ओआरजी पर उपलब्ध कराई जा रही है। यह सूची नियमित रूप से अपडेट भी की जाती है। इसके अलावा दावों की स्थिति से संबंधित एप्लीकेशन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंवेस्टर उत्तराखंड डॉट कॉम पर तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस एप्लीकेशन पर दावों की सभी सूचियां जिलेवार उपलब्ध रहेंगी। जिला उद्योग केंद्र के स्तर से उद्योग निदेशालय को अग्रसारित और वापस किए गए दावों की सूचना भी तारीख सहित उपलब्ध रहेगी ताकि उद्यमी अपने दावों की स्थिति से अवगत हो सकें। पोर्टल पर डाटा एंट्री महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र के स्तर से की जाएगी। अध्यक्ष विकास जिंदल ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed