फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

सहकारी समिति कर्मियों ने फूंकी सेवा नियमावली संशोधन की प्रतियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
सितारगंज में एसडीएम मुक्ता मिश्र को ज्ञापन देते सहकारी समितियों के कर्मचारी। - फोटो : SITARGANJ
सहकारी समिति कर्मचारी नियमावली में संशोधन के विरोध में सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर संशोधन की प्रतियां फूंकीं और धरना दिया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में को दिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड की सहकारी समितियां अभी तक उत्तर प्रदेश सहकारी अधिनियम से संचालित थीं। पिछले वर्ष उत्तराखंड में निबंधक सहकारिता ने सहकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन कर दिया। इसमें कर्मियों का वेतन कम कर उन्हें समिति के कारोबार पर प्रोत्साहन भत्ता देने की व्यवस्था की गई है। समितियों के कर्मियों ने कहा कि निबंधक के इस आदेश से समितियों के लोकतांत्रिक स्वरूप की हत्या की जा रही है।
विज्ञापन

समितियां अपने कृषकों के अंशधन को एकत्र कर उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करती हैं। उन्होंने सेवा नियमावली के संबंध में निबंधक के जारी संशोधन परिपत्र जल्द वापस लेने की मांग की। विरोध में समिति कर्मियों ने संशोधन की प्रतियां फूंकते हुए धरना दिया। बाद में कर्मियों ने एसडीएम कार्यालय में पेशकार को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वैधनाथन कमेटी के सुझावों को लागू करने की मांग की। वहां हरीश चंद्र, रोशनलाल, मनदीप राणा, मान सिंह, बसंत पांडे, सचिन चौहान, अनुज कुमार, रविशंकर, दीपक पांडे, सुमित कुमार, राजा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजपुर में बीते बुधवार को सहकारी समिति कर्मचारियों ने स्थानीय यूनियन के प्रतिनिधि हेम कांडपाल की अगुवाई में प्रदर्शन कर नई नियमावली की प्रतियां जलाईं। उसके बाद एसडीएम दफ्तर पहुंचकर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम एपी वाजपेयी को सौंपा। ज्ञापन में निबंधक के आदेश को तत्काल निरस्त करने और सेवा नियमावली को कैबिनेट की स्वीकृति प्रदान नहीं करने की मांग। मौके पर शशिकुमार त्यागी, राकेश यादव, चरन सिंह, ललित कुमार, प्रदीप कुमार, फूलचंद्र सैनी, राजकुमार शर्मा, कुंवर सिंह, अरुण कुमार, हरप्रीत सिंह, चंदन सिंह, पूरन पांडेय, हेमंत पांडेय, रोहिताश कुमार, मनोज कुमार चौहान, नरेश कुमार, राम सिंह यादव आदि थे।
सीएम को भेजा आठ सूत्री मांग पत्र
सितारगंज। क्षेत्र की विभिन्न प्रारंभिक ऋण सहकारी समितियां के कर्मचारियों ने सीएम को संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र एसडीएम मुक्ता मिश्र को सौंपा।
पत्र में कर्मचारियों ने कहा कि सेवा नियमावली को लागू न किया जाए। सहकारी समितियां (पैक्स) के लोकतांत्रिक स्वरूप में उसकी आदर्श उपविधियों व निर्वाचित प्रबंध कमेटी के अधिकारों की रक्षा के लिए निबंधक के पत्र को निरस्त किया जाए।

सहकारी समितियां एक स्वायत्तशासी संस्था है जो अपने संसाधनों से कृषक सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति सरकार की नीति के अनुरूप कर रही है। इन समितियों के स्वरूप को खंडित न किया जाए। उन्होंने सीएम से मामले में हस्तक्षेप कर निबंधक के कुचक्र पर पूर्ण विराम लगाने व पैक्स सहकारी समिति कर्मचारियों को लाभान्वित करने की मांग की। वहां राकेश त्यागी, राजेंद्र प्रसाद, जगतवीर सिंह त्यागी, ममता अधिकारी, दीप सिंह राना, सुमंतरा, मोहन सिंह, दलजीत सिंह, अंकित बड़ौला, जीवन लाल, बसंत सिंह, राजू सिंह, अनिल कुमार, गोपाल सिंह, राहुल सिंह राणा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed