फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

बहुउद्देशीय शिविर में दर्ज हुईं 130 समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
बाजपुर के गांव हजीरा में समस्याएं सुनते अधिकारी। - फोटो : BAZPUR
गांव हजीरा में बृहस्पतिवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान और बीडीओ मंगल चंद जोशी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान पेंशन सहित 130 समस्याएं दर्ज की गईं।
विज्ञापन

शिविर में परिवार रजिस्टर नकल समेत पंचायती राज की 26, पशुपालन की 4, खतौनी समेत राजस्व विभाग की 15, उद्यान विभाग की 8, जल संस्थान की 8, कृषि विभाग की 3, लघु सिंचाई की 10, दुग्ध विभाग की दो, पेंशन संबंधित समाज कल्याण की 14, मत्स्य पालन की 3, स्वजल परियोजना संबंधित 15, स्वास्थ्य विभाग की 9, ऊर्जा निगम संबंधित 7, ग्राम्य विकास की 6 समस्याएं दर्ज की गई।
विज्ञापन

तहसीलदार ने स्थानीय स्तर की समस्याओं का मौके पर ही निरस्तारण कर दिया जबकि शासन स्तर की समस्याओं के निस्तारण के लिए उच्चधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही। वहां नायब तहसीलदार राजीव वर्मा, भाजपा जिला मंत्री डीके जोशी, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष रजनी शर्मा, किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पवन शर्मा, चंद्रपाल, मंसूर अहमद, शेर मोहम्मद, गोपाल कोछड़ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed