{"_id":"598dfae44f1c1b6e518b479f","slug":"city-submerged-with-torrential-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न
काशीपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर के अवास विकास में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश से नगर और कई गांव जलमग्न हो गए। आईटीआई थाने में पानी भरने से थाना तालाब में तब्दील गया। जलभराव से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार रात हुई बारिश से सड़कों गलियों में कई फुट पानी भर गया। एमपी चौक पर तीन फिट पानी जमा हो गया। एमपी चौक पर स्थित अधिकांश दुकानों में पानी घुस गया। फैशन शॉप बच्चों के रेडीमेड कपड़ों की दुकान भूतल में है। दुकान के अंदर कई फिट पानी भरने से सामान पानी में तैरने लगे।
विज्ञापन
दुकानदार ने पानी निकालने का पंप लगा कर पानी निकलवाया। उधर, आईटीआई थाना पाना परिसर में तीन चार फिट पानी भर गया। पानी निकालने के लिए फायर ब्रिगेड ने पंप लगाया। सड़क से लगी दुर्गा कॉलोनी, गढ़वाल सभा, जसपुरखुर्द, पशुपति विहार, सांई धाम कालोनी सहित अन्य स्थानों में बारिश लोगों की खासी फजीहत हुई।
विज्ञापन