फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Children run in marathon from Eldico to Degree College

Udham Singh Nagar News: एल्डिको से डिग्री कालेज तक मैराथन में दौड़ बच्चे,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Children run in marathon from Eldico to Degree College
सितारगंज में आयोजित मैराथन में दौड़ लगाते युवा। संवाद - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। पुलिस की ओर से 33 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह व स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एल्डिको से राजकीय महाविद्यालय सिसौना तक मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में स्कूली बच्चों, युवा और बुजुर्गों ने करीब साढ़े सात किमी की दौड़ लगाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इसमें टनकपुर के अरुण राणा और खटीमा की नीतू मौर्य ने बाजी मारी।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस विभाग की आरे से आयोजित मैराथन का एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल व एसपी क्राइम एवं यातायात चंद्रशेखर घोड़के ने शुुभारंभ किया। एसपी सिटी कत्याल ने कहा कि सुरक्षित परिवहन हम सबकी प्रगति के लिए जरूरी है। यातायात को सुरक्षित एवं सुगम बनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। एसपी क्राइम घोड़के ने कहा कि चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। मैराथन में उत्तराखंड के अलावा यूपी के बरेली से भी युवा पहुंचे थे।
विज्ञापन

मैराथन में विभिन्न विद्यालयों के बालक-बालिकाओं के साथ ही करीब एक हजार युवा व बुजुर्गों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में टनकपुर के अरुण राणा प्रथम, शेरगढ़ बरेली जिले के धर्मेंद्र कुमार द्वितीय व मनोज कुमार तृतीय स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में खटीमा की नीतू मौर्य ने पहला, हल्द्वानी की पायल ने दूसरा व पलक कश्यप ने तीसरा स्थान पाया। इससे पहले सीओ ओमप्रकाश शर्मा, कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल, एसएसआई विनोद कुमार फर्त्याल व सिडकुल चौकी इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट ने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। इधर, मैराथन के दौरान नकुलिया चौराहा से लेकर सिडकुल तक पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, एल्डिको के वाइस प्रेसीडेंट संदीप चावला, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, बिल्वर स्कूल की प्रधानाचार्य भारती तिवारी, ला-ओपाला आरजी लिमिटेड के दुर्गेश मोहन, केके राय, अंकित भारद्वाज, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष वर्मा, कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता पलविंदर औलख, दयानंद तिवारी, मोहित बिष्ट, गुरजिंदर सिंह मन्नी, हरजीत सिंह कंबोज, संदीप बावा आदि मौजूद रहे।

सितारगंज में मैराथन दौड़ का शुभारंभ करते एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल व एसपी क्राइम चंद्रशेखर घो?

सितारगंज में मैराथन दौड़ का शुभारंभ करते एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल व एसपी क्राइम चंद्रशेखर घो?- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed