{"_id":"60db6a6a8ebc3ebc7b56ae9b","slug":"children-learn-the-things-in-camp-kashipur-news-hld4294782174","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 दिवसीय गुरमत सिखलाई शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 दिवसीय गुरमत सिखलाई शिविर का समापन
विज्ञापन
श्री गुरुद्वारा साहिब में चल रहे 13 दिवसीय गुरमत सिखलाई शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। शिविर में प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
केलाखेड़ा गुरुद्वारा साहिब में 17 जून को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित 13 दिवसीय गुरमत सिखलाई शिविर का शुभारंभ हुआ था। शिविर में 50 बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को शिविर के समापन पर शिक्षकों ने बच्चों से प्रशिक्षण के दौरान बताए गए सिख इतिहास से संबंधित सवाल जवाब किए। शिक्षिका अमरजीत कौर ने बच्चों के तीन समूह के परिणामों की घोषणा की।
शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक धर्म प्रचार कमेटी अमृतसर के उत्तराखंड प्रभारी भाई हरजिंदर सिंह गोल्डी ने गुरु तेगबहादुर की जीवनी के बारे में बताया। श्री गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सदस्यों ने शिविर में प्रतिभाग करने वाले बच्चों और सेवादारों को सरोपा व छाता भेंट कर सम्मानित किया। शिविर में सहयोग करने वाले फैमिली डेंटल क्लिनिक, बाया ऑप्टिकल के चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया। सेवादार परमजीत सिंह ने बताया कि आगे भी समय-समय पर गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी बाबा कुलदीप सिंह की ओर से बच्चों को गुरमत से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहां सेवादार परमजीत सिंह, बलवीर सिंह,नरेश सिंह, ज्ञानी सुरेंद्र सिंह, शिवम बाठला, दानिश शेख, गुरनिहाल सिंह, जसप्रीत कौर, अश्मत कौर आदि थे। (संवाद)