फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   child-died-in-after-health issue

स्कूूल गए किशोर की तबियत बिगड़ने के बाद मौत

Thu, 06 Dec 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Thu, 06 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
child-died-in-after-health issue
रुद्रपुर के मृतक छात्र संजय तिवारी का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

आदर्श कॉलोनी चौकी क्षेत्र स्थित एक स्कूल में पढ़ने गए नवीं कक्षा के छात्र का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से स्कूल में खलबली मच गई। स्कूल प्रबंधन के लोग छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां जांच के बाद डाक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक घर का इकलौता बेटा था और उसके पिता पीएसी-46 में तैनात हैं।  

विज्ञापन


रुद्रपुर की 46वीं वाहिनी पीएसी में कांस्टेबल पद पर तैनात कमलकांत तिवारी का 15 वर्षीय बेटा संजय तिवारी आदर्श कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ता था। बुधवार सुबह रोज की तरह संजय स्कूल गया। यहां पर चित्रकला प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण का समारोह आयोजित हो रहा था।
विज्ञापन


 सभी छात्र स्कूल हॉल में बैठे थे। इसी दौरान संजय को सीने में दर्द की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर साथी छात्रों ने शिक्षकों को बताया। स्कूल प्रबंधन ने पास में ही क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर को स्कूल बुलाकर संजय की जांच कराई। डॉक्टर ने संजय को हायर सेंटर भेजने की सलाह दी। इसके बाद संजय को इलाज के लिए क्षेत्र के एक ट्रामा सेंटर में ले गए। यहां से डाक्टरों ने संजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद डाक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर संजय के परिजनों के साथ ही पीएसी-46 के सेनानायक सुनील कुमार मीणा, कोतवाल केसी भट्ट भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने संजय के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। की बड़ी बहन एक निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा है। कोतवाल केसी भट्ट का कहना है कि स्कूल में छात्र की तबियत अचानक बिगड़ने के बाद हादसा हुआ है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

 
-------कोट  
सुबह स्कूल आने पर संजय एकदम स्वस्थ था। कार्यक्रम के दौरान अचानक संजय के सीने में दर्द की शिकायत हुई और अस्पताल ले जाने के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे पहले कभी संजय का स्वास्थ्य खराब होने का कोई मामला स्कूल प्रबंधन के संज्ञान में नहीं आया था।
-कृपाल दत्त जोशी, स्कूल प्रधानाचार्य।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed