फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chief Minister's road show and public meeting in Kashipur today

Udham Singh Nagar News: मुख्यमंत्री का काशीपुर में रोड शो और जनसभा आज

Sun, 19 Jan 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 19 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's road show and public meeting in Kashipur today
काशीपुर/बाजपुर/खटीमा। निकाय चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो और जनसभा कर रहे हैं। रविवार को दोपहर 1:30 वे काशीपुर पहुंचेंगे। वह किला बाजार से महाराणा प्रताप चौक तक रोड शो करेंगे। इसके बाद सैनिक कॉलोनी वार्ड नंबर एक में कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, चुनाव संयोजक आशीष गुप्ता, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया आदि भी मौजूद रहे। इधर, एसपी अभय सिंह ने बताया कि मोहल्ला किला से महाराणा प्रताप चौक तक रोड शो करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्टेडियम में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे, वहां से वाया कार मानपुर रोड, पॉलीटेक्निक व बड़े गुरुद्वारा से होते हुए मोहल्ला किला कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। उसके बाद वहां से सैनिक कॉलोनी स्थित कृष्ण पब्लिक स्कूल के पास जनसभा स्थल कर करेंगे। यातायात निरीक्षक जितेंद्र पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री जिस मार्ग से जाएंगे उस रूट को उनके आगमन से कुछ समय पहले ही बंद किया जाएगा। वहीं बाजपुर में भाजपा प्रत्याशी गौरव शर्मा ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह 11:30 बजे रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचेंगे। यहां श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकेंगे। उसके बाद रोड शो शुरू होगा। इधर, खटीमा में रविवारको मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोड शो करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री की खटीमा में जनसभा भी प्रस्तावित है। मुख्यंत्री सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर अमाऊं पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed