फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chief Forest Consorvator Visits Khatima

वन्यजीव एवं वनों का संरक्षण प्राथमिकता : पांडे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chief Forest Consorvator Visits Khatima
खटीमा में प्रेस वार्ता करते मुख्य वन संरक्षक विवेक पांडे। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। मुख्य वन संरक्षक विवेक पांडे ने कहा कि वन्यजीव एवं वनों का संरक्षण उनकी प्राथमिकता है। फायर सीजन में पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी इसके लिए डीएफओ को निर्देश जारी किए गए हैं। पांडे पीलीभीत रोड स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उन्होंने राधे-राधे एवं ओम नमो शिवाय समूहों को 10-10 सिलाई मशीनें बांटी और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के कार्यों की जानकारियां दी। पत्रकारों के सवालों के जवाब में पांडे ने कहा कि जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए यहां रानीबाग नैनीताल की तर्ज पर व्यवस्था की जाएगी। खटीमा और टनकपुर के लिए ट्रेंक्यूलाइजर की व्यवस्था का भी आश्वासन दिया। डीएफओ नीतिश मणि त्रिपाठी ने कहा कि दो शावकों के साथ गले में लगे फंदे वाली घायल बाघिन एवं घायल गजराज सुरक्षित है। इसके लिए एसडीवी कमेटी गठित की गई है। डीएफओ ने कहा कि घायल हाथी चंपावत वन प्रभाग से यहां पहुंचा है। वहां पर एसडीओ बाबू लाल, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के मिराज अहमद, रेंजर वीरेंद्र सिंह बिष्ट, रेंजर केसी कफल्टिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed