{"_id":"58669d5b4f1c1b047feeb640","slug":"chief-education-officer-in-the-office-roared-masters","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गरजे गुरुजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गरजे गुरुजन
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
। राजकीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शुक्रवार को शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होेंने जूनियर हाईस्कूलों के पृथक संचालन और रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने की मांग की। इस संबंध में शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
जिले के विभिन्न ब्लाकों से आए शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि पिछले माह उच्चीकृत उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पृथक संचालन के लिए शासनादेश के तहत शिक्षकों की पद स्थापना के लिए समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। लेकिन संगठन के बार-बार अनुरोध के बाद भी जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इससे गदरपुर, बाजपुर एवं सितारगंज विकासखंडों के जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहां पर संगठन के प्रदेश महामंत्री डा. रणवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, संजय गोस्वामी, मदन लाल लोधी, जितेंद्र प्रताप सिंह, सूरज सक्सेना, नरेंद्र गुप्ता, फूलवदन मौर्य, नंदन लाल चौहान, महेंद्र यादव, शंकर सिंह बिष्ट, हरप्रसाद, बाबूराम आदि मौजूद थे।