{"_id":"58d575aa4f1c1be1421a1a93","slug":"checkpoint-charge-suspension","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने कोसी में खनन करते पकड़े 15 वाहन, चौकी प्रभारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने कोसी में खनन करते पकड़े 15 वाहन, चौकी प्रभारी सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर/रुद्रपुर।
Updated Sat, 25 Mar 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खनन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर/रुद्रपुर। खनन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी सदानंद दाते ने शुक्रवार को कोसी नदी खनन क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान उनको वहां खुलेआम अवैध खनन होते मिला। उन्होंने 15 वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। खनन को रोकने में विफलता को सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस की लापरवाही मानते हुए उन्होंने चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। चौकी के 11 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एसएसपी सदानंद दाते अचानक कोसी नदी खनन क्षेत्र में पहुंचे। उनके साथ कोतवाल बीडी उनियाल, एसएसआई कमलेश भट्ट, बन्नाखेड़ा, सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज आदि थे। उन्होंने सुल्तानपुर पट्टी के खनन घाट पर छापामारी की। पुलिस कप्तान की इस कार्रवाई से खनन माफिया में खलबली मच गई। चालक वाहनों को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके से अवैध खनन से भरे वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
छापेमरी के बाद एसएसपी सीधे पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने अवैध खनन और ओवर लोड पर लापरवाही मानते हुए सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज वीडी जोशी को सस्पेंड करने के साथ ही 11 पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर दिया। बाजपुर इंस्पेक्टर बीडी उनियाल को कोतवाली और पुलिस चौकियों से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पुलिस चौकी पर स्टाफ तैनात करने के निर्देश दिए र्हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले दिनों अमर उजाला ने कोसी में अवैध खनन की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। अवैध खनन मामले में ढाई साल पहले भी सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी लाइन हाजिर हो चुकी है। डेढ़ साल पहले पुलिस चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया जा चुका है।
एसएसपी डॉ. सदानंद दाते बताते हैं कि अवैध खनन के मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका पूरी संदिग्ध है। खनन क्षेत्र में जब मैंने अचानक छापे की कार्रवाई की तो बहुत सी खामियां पाई गई हैं। मेरे आते ही कई डंपर गाड़ियां भागने लगीं तो उन्हें रोका गया। चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और शेष स्टाफ भी निलंबन की प्रक्रिया में है। पूरी चौकी ही अवैध खनन में लिप्त पाई गई है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगी।