फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cheating of Rs 4.18 lakh by luring profit

Udham Singh Nagar News: मुनाफे का लालच देकर 4.18 लाख की ठगी

Mon, 01 Jul 2024 05:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 01 Jul 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 4.18 lakh by luring profit
किच्छा। रियल इस्टेट में अधिक मुनाफे के लालच में ग्राम भंगा निवासी रामकिशोर से लाखों की ठगी हो गई। अदालत के आदेश पर पुलभट्टा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अदालत को दिए प्रार्थना पत्र में रामकिशोर ने बताया कि अक्तूबर 2013 में उसकी मुलाकात बलराम यादव निवासी ग्राम गोठा सितारगंज, रियल रिलायवल एग्रोलैंड कंपनी लिमिटेड के फील्ड एसोसिएट बलजीत सिंह निवासी जमनी फार्म पोस्ट कुंवरपुर सिसैया तहसील सितारगंज और ब्रांच मैनेजर विजय शर्मा से हुई। इन्होंने बताया कि उनकी रियल इस्टेट कंपनी है। कंपनी ने कई जगह अपने दफ्तर खोले हैं। कंपनी के डायरेक्टर दिलशाद खान, यासमीन, शमशाद अहमद व इरशाद अहमद निवासीगण शहबाजपुर कला (संभल) हैं। आरोपियों ने उसे कंपनी में इनवेस्टमेंट करने पर छह साल बाद रकम बढ़ाकर देने की बात कही। लालच में उसने चार पॉलिसी खरीदीं। आरोप है कि समयावधि पूरी होने के बाद उसकी रकम नहीं लौटाई जा रही है। आरोप है कि उससे कुल 4.18 लाख की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed