फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CHC of Sitarganj will become sub district hospital

Udham Singh Nagar News: सितारगंज का सीएचसी बनेगा उप जिला चिकित्सालय

Wed, 29 Nov 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 29 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
CHC of Sitarganj will become sub district hospital
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा। संवाद
सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उप जिला चिकित्सालय बनने जा रहा है। इसके लिए सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञों व सर्जनों की तैनाती होने से मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने नगर के सीएचसी को उच्चीकृत कर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए शासन में पैरवी की थी। वहीं सिडकुल की बालाजी कंपनी के सहयोग से पांच करोड़ की लागत से सीएचसी के भवन निर्माण व सौंदर्यीकरण का काम कराया गया जो अब पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

नए भवन में ऑपरेशन थियेटर, इमरजेंसी, आईसीयू, दो पुरुष व दो महिला वार्ड एवं इमरजेंसी वार्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा पुराने भवन का जीर्णोद्धार का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने बताया कि 30 बेड के सीएचसी को 90 बेड का अस्पताल बनाने को स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। बताया कि उप जिला चिकित्सालय बनने के बाद मरीजों को और भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

बताया कि स्वास्थ्य सचिव डॉ. कुमार ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक को पत्र लिखकर अस्पताल के उच्चीकरण की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी और महानिदेशक से मामले में कार्यवाही करते हुए प्रस्ताव तत्काल शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इधर, अस्पताल की चिकित्साधीक्षक डॉ. अभिलाषा पांडेय ने बताया कि तीन दिसंबर को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed