{"_id":"6a401ad9b97393d61c0fdb74","slug":"chaos-ensues-as-fires-break-out-at-two-separate-locations-kashipur-news-c-235-1-ksp1008-145119-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से मची अफरातफरी
Sun, 28 Jun 2026 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एक फैक्टरी समेत दो स्थानों पर अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। अग्निशमन अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
ग्राम दभौरा मुस्तकम स्थित बेवरेज फैक्टरी के वेस्टेज गत्ता गोदाम में शनिवार तड़के अचानक आग लग गई। सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से होज लाइन फैलाकर पानी की बौछारें कीं और त्वरित कार्रवाई कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि टीम की सजगता से आग फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में नहीं फैली जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। टीम में चालक दीपक राठौर, सोमवीर पवार और फायरमैन अर्जुन सिंह, राजेश जिनगोडी, राहुल शाह व महिला फायरमैन ज्योति शामिल रहीं।
वहीं, शुक्रवार शाम कलश मंडप के पास स्थित एक शटरिंग की दुकान के पास झाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर दो फायर यूनिट मौके पर पहुंचीं। आग कृष्ण कुमार वर्मा की शटरिंग की दुकान की तरफ तेजी से बढ़ रही थी। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को दुकान तक पहुंचने से पहले ही पूरी तरह बुझा दिया।
--
झाड़ियों में लगी आग
किच्छा। भीषण गर्मी में बनखंडी कॉलोनी के खाली पड़े प्लाॅट में उगी झाड़ियों में आग लग गई। सूचना पर फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। बताया गया कि आग मकानों की ओर बढ़ रही थी। टीम ने प्रयास कर जल्द ही आग पर काबू पा लिया। इस मौके पर दमकल के मदन सिंह, भवान सिंह व संजय सिंह मौजूद रहे। संवाद