{"_id":"608301a28ebc3e82aa0eb8de","slug":"chairman-died-from-corona-sitarganj-news-hld4224815196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिफार्म नगर पंचायत चेयरमैन की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिफार्म नगर पंचायत चेयरमैन की कोरोना से मौत
विज्ञापन
सुकांत ब्रहृम। (फाइल फोटो)
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिफार्म। नगर पंचायत चेयरमैन सुकांत ब्रह्म की शुक्रवार को जिला अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। कोरोना संक्रमित पाए जाने पर सुकांत को दो दिन पहले बुधवार को जिला अस्पताल कोविड सेंटर में दाखिल कराया गया था। चेयरमैन की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
सुकांत ने नगर पंचायत चेयरमैन का पहला चुनाव कांग्रेस से वर्ष 2014 में जीता था। वर्ष 2019 में हुए चुनाव में सुकांत दूसरी बार भाजपा से चेयरमैन के पद पर विजयी हुए थे। 1997 में सुकांत ने पहली बार सभासद का चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। अत्यंत मृदुभाषी और सरल स्वभाव के सुकांत क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पंचायत शक्तिफार्म को प्रदेश में प्रथम पुरस्कार भी मिला। सुकांत अपने पीछे पत्नी व दो बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। इधर, बृहस्पतिवार को बघौरी गांव की एक 60 वर्षीया महिला की हालत बिगड़ने पर सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।
पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा ने जताया शोक
सितारगंज। शक्तिफार्म नगर पंचायत चेयरमैन सुकांत ब्रहृम के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा व उनके बेटे विधायक सौरभ बहुगुणा ने शोक जताया है। इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की सलाहकार समिति के सदस्य सुरेश गंगवार, भाजपा नेता कमल जिंदल, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे व तमाम जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया।