फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chain Snaiching in Rudrapur

चेन स्नेचिंग व बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Chain Snaiching in Rudrapur
रुद्रपुर में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। चेन स्नेचिंग और बाइक चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए तीन किशोरों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से सोने की एक चेन व चोरी की सात बाइकें भी मिली हैं। गिरोह में दो युवकों के साथ तीन किशोर भी शामिल थे। युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजकर किशोरों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में 24 जुलाई को सिंह कॉलोनी निवासी एक महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन खींच ली थी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार शाम कोतवाली पुलिस ने काशीपुर रोड स्थित श्मशान घाट के पास से गांव मडलिया अलाही, अमरिया जिला पीलीभीत निवासी अमृत गिल व भदईपुरा निवासी हरपाल को गिरफ्तार कर लिया। मौके में उनके साथ मौजूद तीन किशोरों को भी हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन के अलावा उनकी निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें भी बरामद की हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी बाइक को यूपी क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे। गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल विक्रम राठौर, आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी दिनेश परिहार, बाजार चौकी प्रभारी संदीप शर्मा, कांस्टेबल विशाल रावत, कैलाश परिहार, विजय कुमार, आसिफ शामिल रहे। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed