फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CDO got angry after seeing the incomplete work of Jal Jeevan Mission

Udham Singh Nagar News: जल जीवन मिशन के काम अधूरे देख नाराज हुए सीडीओ

Sat, 22 Jun 2024 04:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 22 Jun 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
CDO got angry after seeing the incomplete work of Jal Jeevan Mission
काशीपुर में विकास कार्य का निरीक्षण करते सीडीओ मनीष कुमार। स्रोत अधिकारी

विज्ञापन
काशीपुर। सीडीओ मनीष कुमार ने शुक्रवार शाम काशीपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सीतापुर और गुलजारपुर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। गुलजारपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई गई पाइपलाइन और कनेक्शन में पानी की अभी तक आपूर्ति शुरू नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीडीओ ने 15 दिन के अंदर योजना के सारे काम पूरे करने के निर्देश दिए।

स्थानीय अधिकारियों के साथ सीडीओ सबसे पहले ग्राम सीतापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भूमिहीन लोगों के लिए बनाए जा रहे आवास देखने पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्यों को देखने के साथ-साथ लाभार्थियों से भी वार्ता की। निर्माण कार्यों के प्रति संतोष जताते हुए सीडीओ ने कहा कि योजना के अंतर्गत चयनित किए गए हर लाभार्थी को समय सीमा के अंतर्गत आवास का लाभ मिले, इसके लिए निर्माण कार्यों की गति को कम नहीं होने दें। उन्होंने तहसील स्तर पर भी समय-समय पर इन कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास कार्यों के निरीक्षण के क्रम में शुक्रवार शाम मनीष कुमार ने गुलजारपुर में जनजाति आबादी के ग्रामों में किए जा रहे विकास कार्यों को भी देखा। यहां आवास निर्माण के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है। सीडीओ ने कहा कि किसी भी स्तर पर निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इस दौरान एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, बीडीओ कमल किशोर पांडे, उपखंड विकास अधिकारी संजय कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed