{"_id":"69b9abcb763406e0800e8778","slug":"cbse-will-bear-the-expenses-of-the-only-daughter-she-will-get-rs-1000-per-month-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-138606-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: इकलौती बेटी का खर्च उठाएगा सीबीएसई, मिलेंगे एक हजार रुपये महीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: इकलौती बेटी का खर्च उठाएगा सीबीएसई, मिलेंगे एक हजार रुपये महीना
Wed, 18 Mar 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। सीबीएसई की ओर से संचालित सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए इस सत्र के 13 मार्च से आवेदन शुरू हो गए हैं। इसमें 10वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण बालिकाएं ही आवेदन कर सकती हैं। इसके माध्यम से इकलौती बेटियों को ही 1000 रुपये दिए जाएगे।
सीबीएसई की जिला समन्वयक भावना बहनोद ने बताया कि आवेदन सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in कर सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) उन बेटियों की मदद के लिए आगे आया है जो होनहार छात्राएं 10वीं के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं। सीबीएसई ऐसी सिंगल गर्ल चाइल्ड को स्कॉलरशिप (एसजीसी) योजना के तहत छात्राओं को आर्थिक सहायता दे रहा है। उन्होंने बताया कि अगर कोई जुड़वां बहनें भी हैं, तो वे दोनों भी इसके लिए पात्र मानी जाएंगी।
___
कौन है पात्र
छात्रा ने 2025 में सीबीएसई से 10वीं की परीक्षा 70 फीसदी से उत्तीर्ण की हो और अब भी वह सीबीएसई के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में 11वीं में पढ़ रही हो। उसकी स्कूल की ट्यूशन फीस 10वीं में 2,500 रुपये प्रति माह और 11वीं-12वीं में 3,000 रुपये प्रति माह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
परिवार की सालाना कमाई आठ लाख रुपये से कम होनी चाहिए। ऐसी चयनित छात्राओं को 1,000 रुपये प्रति माह की स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह पैसा सीधे छात्रा के बैंक खाते में (इसीएस/एनई एफटी के जरिए) भेजा जाएगा। यह मदद 11वीं और 12वीं यानी पूरे दो साल तक मिलती है।
___
रिन्यू भी हो सकती है पुरानी स्कॉलरशिप
जिन छात्राओं ने पिछले साल यह स्कॉलरशिप ली थी, वे इसे 12वीं कक्षा के लिए रिन्यू भी करा सकती हैं। शर्त बस इतनी रहेगी कि छात्रा ने 11वीं कक्षा भी 70 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
___
ऐसे करें आवेदन
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) पर जाएं।
वहां स्काॅलरशिप सेक्शन में जाकर सिंग्ल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2026 के लिंक पर क्लिक करें। जरूरी दस्तावेज जैसे- स्कूल की फीस रिसिप्ट, इंकम सर्टिफिकेट का शपथ पत्र और मार्कशीट अपलोड करें। फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी निकलवाकर उसे स्कूल से वेरीफाई (सत्यापित) कराना जरूरी होगा।