फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Caze for Tiger

वन कर्मियों ने लगाए पिंजरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Caze for Tiger
जसपुर में गांव के पास पिंजरा लगाते वन कर्मी। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। एक किशोर सहित तीन ग्रामीणों पर हमला कर घायल करने के मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास पिंजरा लगाया है। उन्होंने ग्रामीणों से रात में घरों से नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार देर शाम ग्राम पतरामपुर निवासी अमृत सिंह कालू सैयद की मजार के पास से पकौड़ी बेच कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। इसी गांव निवासी जगतार सिंह अपने 14 वर्षीय पुत्र के साथ वन चौकी के पास से अपनी वेल्डिंग की दुकान बंद करके घर जा रहा था। तेंदुए ने घात लगाकर इन दोनों पर भी हमला कर घायल कर दिया। उसके पुत्र को गन्ने के खेत में खींच कर ले जाने का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर वन कर्मियों और ग्रामीणों ने उसे बचाया। तेंदुआ उसे छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया था। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। महिलाएं, बच्चे घर से नहीं निकल रहे हैं। पतरामपुर वन रेंज के रेंजर आनंद सिंह रावत ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास ही गन्ने के खेत के रास्ते पर पिंजरा लगाया गया है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अंधेरे के समय घर से नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed