फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cash and jewelery flee the predatory bride

नकदी और जेवर लेकर लुटेरी दुल्हन चंपत

Wed, 06 May 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, खटीमा
ब्यूरो, अमर उजाला, खटीमा Updated Wed, 06 May 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन को लेकर बनाई गई अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म ‘डौली की डोली’ की तर्ज पर यहां भी एक दुल्हन शादी के बाद रात को दूल्हे को दूध में बेहोशी की दवा पिलाकर नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में हीरो की बिरयानी की दुकान थी, जबकि यहां भी पीड़ित दूल्हे का बिरयानी का काउंटर है। संभावना जताई जा रही है कि सोनम की फिल्म से ही लुटेरी दुल्हन ने शायद यह आइडिया लिया हो।
विज्ञापन

वार्ड संख्या चार निवासी सब्जी मंडी में बिरयानी का काउंटर लगाने वाले चंदन सक्सेना ने एक दलाल के माध्यम से बहेड़ी में रिश्ता पक्का किया। सोमवार चार मई को पूरे विधि विधान से चंदन का विवाह हुआ। शाम चार बजे शादी की रिसेप्शन पार्टी हुई। दुल्हन के साथ उसकी बहन और एक अधेड़ भी था। चंदन के मुताबिक रात एक बजे युवती ने उसे दूध पीने को दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो उसकी जेब से चार हजार की नकदी और करीब दस हजार के जेवर गायब थे। चंदन के मुताबिक, युवती पर शक होने पर उसने कुछ जेवर पहले ही छिपा दिए थे। चंदन की मां शीला सक्सेना ने कोतवाली में चोरी की शिकायत की है। हालांकि अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है। चंदन का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed