{"_id":"652ba7f9573e0e64cc0a13c6","slug":"case-registered-against-the-accused-for-kidnapped-a-teenage-girl-and-forced-her-to-marry-in-kashipur-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashipur News: किशोरी को अगवा कर जबरन बनाया निकाह का दबाव, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur News: किशोरी को अगवा कर जबरन बनाया निकाह का दबाव, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 15 Oct 2023 02:22 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:22 PM IST
सार
उधमसिंह नगर के काशीपुर में कोतवाली क्षेत्र निवासी किशाेरी को बहला फुसलाकर ले जाने, निकाह के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशीपुर में कोतवाली क्षेत्र निवासी किशाेरी को बहला फुसलाकर ले जाने, निकाह के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि उसकी 17 वर्षीय बेटी एक मदरसे में दीनी तालीम के लिए जाती थी। आरोप है कि मदरसे की देखरेख करने वाले फैसल निवासी महुआखेडा गंज उसकी बेटी को जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर लक्ष्मीपुर पट्टी ले गया। वहां उसके रिश्तेदार भी थे। बताया कि वह उसकी बेटी से जबरदस्ती निकाह करना चाहता था। किसी तरह वह घर आई और आपबीती बताई।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया कि मदरसे में आने वाली छात्राओं को भी ब्लैकमेल कर उनसे रुपये मांगे जाते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन