{"_id":"65259d366be776e7040908a4","slug":"case-of-truck-theft-in-sidcul-usnagar-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-4630-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सिडकुल से चोरी हुआ ट्रक बरामद, एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सिडकुल से चोरी हुआ ट्रक बरामद, एक दबोचा
Wed, 11 Oct 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में ट्रक चोरी का खुलासा करते एसपी सिटी मनोज कत्याल। स्रोत पुलिस
रुद्रपुर। सिडकुल पंतनगर से एक कंपनी के पास खड़ा ट्रक चोरी हो गया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने ट्रक को सिडकुल से बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी में शामिल दूसरा आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि एलाइंस काॅलोनी निवासी सूरज कालरा ने पंतनगर थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका चालक ट्रक (यूके06सीए 7447) लेकर एक कंपनी में माल लेने गया था। सोमवार को ट्रक सिडकुल पंतनगर में माइक्रोमैक्स कंपनी के पास से चोरी हो गया। ट्रक की बरामदगी के लिए बनाई तीन टीम ने घटनास्थल के आसपास सहित 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मंगलवार सुबह सिडकुल के ऑटोलाइन से ट्रक बरामद किया गया। ट्रक चोरी के आरोप में ग्राम बम्मनपुरा थाना खजूरिया जिला रामपुर निवासी नाजीर खान को मौके से पकड़ लिया।
नाजीर ने बताया कि उसने रेशमबाड़ी निवासी शकील के साथ ट्रक चोरी किया था और उसे यूपी में ले जाकर बेचने की योजना थी। एसपी सिटी ने बताया कि फरार शकील की तलाश की जा रही है। उन्हाेंने ट्रक बरामदगी में शामिल टीम को 1500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की। पुलिस टीम में सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार, धीरेंद्र परिहार सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों का है आपराधिक इतिहास
रुद्रपुर। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने ट्रक चुराने के बाद नंबर प्लेट निकाल दी थी। चालक ट्रक में चाबी छोड़कर कंपनी गेट पर पास लेने गया था। इस दौरान आरोपियों ने वाहन चुरा लिया। गिरफ्तार नाजीर के खिलाफ किच्छा में दो और रुद्रपुर कोतवाली में चोरी का एक केस दर्ज है। इसके अलावा शकील के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस के पांच मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं।