फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case filed for murder against step mother and father

सौतेली मां और पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
Case filed for murder against step mother and father
मृतका पलक मंडल। - फोटो : AMAR UJALA
सितारगंज। शक्तिफार्म में बालिका की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता और सौतेली मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में बालिका की गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी दंपति को पूछताछ के लिए उठाया है। सोमवार को शक्तिफार्म के टैगोरनगर निवासी सुनील मंडल की बेटी पलक (12) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसकी सौतेली मां ने पुलिस को बताया था कि कमरे में लगे पंखे में चुन्नी का फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली थी। लेकिन बालिका की जिस कमरे में मौत हुई, उसमें लगे पंखे को देख पुलिस को उसके फांसी लगाने का शक हुआ और फिर पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज मामले की जांच शुरु कर दी थी। वहीं टांडा पीलीभीत निवासी मृतका पलक के नाना गोविंद साना ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी सौतेली मां रीना मंडल और पिता सुनील मंडल पर पलक की हत्या करने का आरोप लगाया था। तहरीर में गोविंद ने बताया कि तीन दिन पहले फोन पर हुई पलक से बात का खुलासा करते हुए कहा था कि पलक ने सौतेलीमां रीना द्वारा उसे प्रताडि़त करने की शिकायत की थी और यहां से ननिहाल ले जाने की गुहार लगाई थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह उसे लेने के लिए नहीं आ सके थे। पुलिस अभी मामले की तफ्तीश में लगी ही थी कि मंगलवार को मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर उसकी हत्या करने की पुष्टि हो गई। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। चौकी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि हत्या की आरोपी रीना और उसके पति सुनील के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी व 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कहा कि दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए उठाया है। साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed