फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case filed against e-rickshaw driver on court's order

Udham Singh Nagar News: कोर्ट के आदेश पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 23 May 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 23 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Case filed against e-rickshaw driver on court's order
काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बसई निवासी परवीन जहां ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें कहा कि उसके पति समीर पुत्र ताज मोहम्मद 30 नवंबर 2024 को बाइक से रामनगर जा रहे थे। इसी दौरान सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जब वह स्टेडियम रेलवे फाटक से आगे पहुंचे और अपनी बाइक को किनारे खड़ा कर लघुशंका करने लगे। तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ओमकार सिंह ने उन्हें टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पति को राहगीरों ने मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत चिंताजनक होने पर उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रार्थना पत्र में कहा कि ई-रिक्शा की टक्कर लगने से उसके पति की टांग की हड्डी कई जगह से टूट गई है। कहा कि उसने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस व लिखित तहरीर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed