फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   case filed against 6 accused

6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 23 Mar 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 23 Mar 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
 case filed against 6 accused
पुलिस - फोटो : Amar Ujala

रम्पुरा में युवती, उसके मंगेतर और परिजनों के साथ मारपीट और फायरिंग कर घायल करने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। वहीं पुलिस लगातार आरोपियों के ठिकानों में दबिशें मार रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि कटोरी मंदिर के पास वार्ड नंबर 8 रम्पुरा निवासी संतोष कोली (20) पुत्र रामदास का वहीं की रहने वाली पूनम (19) पुत्री राजपाल से रिश्ता तय हुआ है। रिश्ता तय होने के बाद संतोष का पूनम के घर आना-जाना शुरु हो गया। बताया जा रहा है कि मोहल्ले मेें रहने वाले युवक को संतोष का आना नागवार गुजरता था। 
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम भी संतोष अपनी मंगेतर के घर आया तो युवक ने अपने दर्जनों साथियों के साथ विरोध जताया। वहीं आरोपियों ने कलावती, बेटी पूनम, कविता और उसके मंगेतर संतोष कोली की लाठी डंडों से पिटाई की। संतोष पर तमंचे फायर भी झोंका गया।  झगड़े के समय वहां से गुजर रहे रुप सिंह (26) पुत्र ठाकुरदास निवासी रम्पुरा के दाएं हाथ में छर्रे लगने से लहूलुहान हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को युवती के पिता राजपाल सिंह निवासी रम्पुरा की तहरीर पर पुलिस ने 6 आरोपी सोनू खतम, पप्पू, विशाल, निखिल और मुखिया के खिलाफ जान से मारने, बलवा, मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के घर और ठिकानों में दबिशें भी दी।


सोनू के ऊपर कई केस
रुद्रपुर। रम्पुरा में एक घर में घुसकर चार लोगों की पिटाई करने वाला आरोपी सोनू खतम दबंग किस्म का है। उसके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज हैं। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दबिशें दी जा रही है। लेकिन आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed