फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   car theft case two arrested

Udham Singh Nagar News: एक सप्ताह पहले चोरी पूर्व प्रधान की कार बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 19 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
car theft case two arrested
बाजपुर। पुलिस ने एक सप्ताह पहले चोरी पूर्व प्रधान की कार बरामद कर दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीओ विभव सैनी ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 10 सितंबर को बरहैनी के पूर्व प्रधान संदीप कुमार आनंद के घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार चोरी हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी की अगुवाई में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। साथ ही स्थानीय, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई।
सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस के जरिये सुरागरसी की गई। पुलिस टीम ने यूपी के मुक्तेश्वर फ्लाईओवर के नीचे चोरी गई कार और घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद कर लिया। मौके से दो आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम हनुमान सिंह गुज्जर उर्फ हन्नी निवासी बनावड़, थाना मंडावर जिला दौसा राजस्थान, दूसरे आरोपी ने सतीश गुज्जर निवासी हाडोली, थाना मंडावर जिला दौसा राजस्थान बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नैनीताल घूमने आए थे। वापसी में 10 सितंबर को बाजपुर के बरहैनी क्षेत्र से क्रेटा कार चोरी की।
विज्ञापन

कार चोरी कर संपर्क मार्गों से भागे आरोपी

सीओ विभव सैनी ने बताया कि कार चोरी में गिरफ्तार आरोपी हनुमान सिंह पर राजस्थान के थाना जवाहरनगर में चोरी का 2016 में एक मुकदमा दर्ज है। जबकि सतीश गुज्जर पर अलवर जीआरपी थाने में वर्ष 2019 में चोरी का केस दर्ज है। पूर्व प्रधान की कार चोरी करके दोनों आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए बिना टोल बूथ वाले मार्गों का प्रयोग किया। संपर्क मार्गों से होकर गंतव्य तक पहुंचे। पुलिस सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तार आरोपियों के क्षेत्र में एक बदमाश के जरिये वाहनों को नेपाल सीमा से सटे इलाकों में बेचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed