{"_id":"c53a36e558d92b263872f76f80a74f54","slug":"car-parked-on-the-bloody-conflict-in-rmpura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खड़ी करने पर रम्पुरा में खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खड़ी करने पर रम्पुरा में खूनी संघर्ष
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Wed, 06 May 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रम्पुरा में दो दिन पहले खंभे को लेकर उपजा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मंगलवार को कार हटाने को लेकर मोहल्ले के तीन पक्षों में दो बार जमकर मारपीट हुई। जिसमें तीन महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात की गई। रम्पुरा में सोमवार को खंभा लगाने को लेकर संतोष भटनागर की अपने पड़ोसी से तकरार हुई थी। मोहल्ले वालों और पुलिस के हस्तक्षेप पर उस दिन मामला शांत हो गया। मंगलवार को इनमें से दूसरे पक्ष ने संतोष के घर के सामने कार खड़ी कर दी।
जब उसने कार हटाने को कहा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस बात को लेकर संतोष भटनागर का पक्ष रम्पुरा चौकी पहुंचा। उसने दूसरे पक्ष के रघुवर दयाल गुप्ता और अन्य के खिलाफ शिकायत कर दी। इसके बाद भटनागर लोगों के साथ अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान घर के समीप ही रघुवर दयाल पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। हमले में भटनागर पक्ष के सौरभ(26), गौरव (25), नीशू(28) , संतोष (60) घायल हो गए। विवाद की जानकारी पर बीच बचाव करने गईं महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इस दौरान पूजा (21), श्वेता (24) और वीना (48) भी घायल हो गए। रम्पुरा में विवाद की जानकारी पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों को खदेड़ कर स्थिति काबू में की।
विज्ञापन
पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को विवाद न करने की हिदायत देकर वापस आ गई। इसी बीच विवाद में नाम घसीटने और गाली गलौज करने पर एक और पक्ष विवाद में कूद गया। जिसके बाद फिर मारपीट शुरू हो गई। इसमें सत्येंद्र और गिरीश भी घायल हो गए। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। इसके बाद हालात काबू में हो सके। पुलिस ने इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से सत्येंद्र को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। घायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।