फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Car crashed into the bridge, Sales officer killed

कार पुलिया से टकराई, सेल्स ऑफिसर की मौत

Fri, 30 Dec 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Fri, 30 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
 प्रतापपुर से गदरपुर जा रही कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकराने से सेल्स ऑफिसर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार झंडेवाला चौराहा मोहल्ला मोहतसीन खाननगर पीलीभीत निवासी ओम नारायण (34) पुत्र वीर बहादुर शर्मा कृषि रसायन एग्रो एक्सपोर्ट कंपनी में सेल्स ऑफिसर था। शुक्रवार की सुबह वह अपनी आल्टो 800 कार से प्रतापपुर से गदरपुर जा रहा था। ग्राम भीमनगर के पास उसकी कार सड़क किनारे एक टूटी पुलिया से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल होकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन


कुंडेश्वरी जा रहे भीमनगर के उप प्रधान मनमोहन जोशी अपनी कार से घायल ओम नारायण को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले आए। अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ओम नारायण  की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। हादसे की सूचना पर पीएम हाउस पहुंचे मृतक पिता वीर बहादुर ने बताया कि ओम नारायण बीते चार साल से जसपुर खुर्द में एक किराये के मकान में किराए पर रहता था। उसने बीते अप्रैल में कंपनी ज्वाइन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ओम नारायण शर्मा तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। उसका एक भाई प्राइवेट कंपनी में एमआर है। तीसरा भाई सैफई यूपी स्थित कॉलेज में प्रोफेसर है। मृतक का एक बेटा अर्जुन (5) और बेटी श्रीता (1) है। वह अपनी पत्नी मंजू और बच्चों के साथ किराए पर रहता था। हादसे के कई घंटे के बाद ओम नारायण की पत्नी मंजू को सूचना देकर पीएम हाउस बुलाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed