{"_id":"5de561658ebc3e54e60d015f","slug":"car-collided-with-tree-after-hitting-two-bikes-sitarganj-news-hld3663673172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई इन्नोवा कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई इन्नोवा कार
विज्ञापन
सितारगंज। दो बाइकों को टक्कर मारने के बाद इनोवा कार पेड़ से टकराई गई। इसमें कार चालक की मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार मंदिर के पुजारी समेत तीन लोग घायल हो गए। एक घायल को हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया गया। वहीं पुजारी ने हेलमेट लगाया था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं।
सोमवार रात करीब 9:45 बजे इनोवा कार यूपी76पी-2025 से चालक जय सिंह (52) पुत्र भजन सिंह घर जा रहे थे। नकुलिया चौराहे पर बैगुल पुल के पास हनुमान मंदिर के पुजारी बमनपुरी निवासी प्रेम चंद्र पुत्र हीराबल्लभ की बाइक यूके06एक्यू-3580 को टक्कर मार दी। इससे पुजारी प्रेम चंद्र घायल हो गए। इसके बाद चालक जय सिंह घबराकर कार को तेज गति से लेकर घर की ओर रवाना हुआ, जैसे ही वह चौमेला गांव के पास पहुंचे की नकुलिया की ओर से जा रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार जौरासाल थाना चोरगलिया जिला नैनीताल निवासी विशन कुमार (24) पुत्र भगवान राम और राजू (24) पुत्र दयाकिशन घायल हो गए।
वाहनों की टक्कर की आवाज सुनकर भाजपा नेता गुरदीप सिंह चौहान अपनी बोलेरो लेकर दुर्घटनास्थल पहुंचे और तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर आरपी सिंह ने जय सिंह को मृत घोषित कर दिया और विशन को हल्द्वानी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कस्बा इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। मृतक अपने पीछे पत्नी तीन बेटों और बेटी को छोड़ गए। बड़े बेटे व बेटी की शादी हो चुकी है। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे और बीडीसी मृदुल त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।