फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cancer Institute Should SetUp In Kashipur

काशीपुर में स्थापित हो टाटा का कैंसर इंस्टीट्यूट: चीमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Cancer Institute Should SetUp In Kashipur
काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा है कि उत्तराखंड में प्रस्तावित कैंसर इंस्टीट्यूट काशीपुर में स्थापित किए जाने का अनुरोध किया है। विधायक चीमा ने कहा कि उन्हें जानकारी मिल रही है कि राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी के प्रयासों से टाटा समूह उत्तराखंड में विश्वस्तरीय सुविधायुक्त कैंसर इंस्टीट्यूट खोले जाने पर विचार कर रहा है। विधायक चीमा ने कहा कि देहरादून के साथ ही ऋषिकेश और हल्द्वानी में भी लोगों को मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। रुद्रपुर में भी मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है लेकिन प्रदेश के मध्य भाग काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में लोग स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से जूझ रहे हैं। विधायक ने कहा कि जल्द ही वह सीएम टीएस रावत से मिलकर यह आग्रह करेंगे कि टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना काशीपुर में की जाए। वे टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा से भी इसके लिए आग्रह करेंगे।
विज्ञापन

चीमा ने कहा की लोगों को अपने आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंडों के नक्शे स्वीकृत कराने के लिए तमाम दिक्कतों से जूझना पड़ता है। इस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिल रहा है। ऐसे में प्राधिकरण को समाप्त किया जाए। चीमा ने बताया कि इस संबंध में वे सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भी अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed