{"_id":"66ff1d4251e13c7d5c09d734","slug":"campaign-launched-against-banned-polythene-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-117868-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान
Fri, 04 Oct 2024 04:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। नगर निगम की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बाजार से सात लोगों का चालान कर नौ हजार रुपये जुर्माना वसूला, वहीं दो दुकानदारों पर दस हजार रुपये का चालान किया।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने टीम के साथ मोहल्ला अल्ली खां व कटोराताल क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दो मेडिकल स्टोर, स्वीट्स शॉप और मोहल्ला कटोराताल में राशन की दुकानों से सात किलो 700 ग्राम पॉलीथिन बरामद कर सात दुकानदारों का नौ हजार रुपये का चालान किया। इसके अलावा एक अंग्रेजी शराब की दुकान व एक मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ 5-5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। टीम में विक्रांत, राशिद हुसैन व अभिषेक कुमार शामिल रहे।