फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cabinet Minister In Pantnagar

देहरादून में बन रहा विशाल सैन्य धाम : जोशी

Fri, 24 Mar 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 24 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister In Pantnagar
कृषि और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बोले, सरकार ने एक साल के कार्यकाल में लिए ऐतिहासिक फैसले
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



पंतनगर। प्रदेश सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर एक साल-नई मिसाल कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि धामी सरकार ने पिछले एक साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। चार प्रगतिशील किसानों मनवीर सिंह, गुरमुख सिंह, राजविन्दर सिंह, दीपक कुमार को कृषक भूषण सम्मान और 27 किसानों को ब्लॉक स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया।







विवि के गांधी मैदान में मुख्य अतिथि जोशी ने बहुदेश्यीय शिविर का शुभारंभ किया और महिला समूह को रीपर मशीन, ट्रैक्टर की चाबी भी सौंपी। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान में विशाल सैन्य धाम देहरादून में बनाने जा रहा है। जनता से संवाद कर सरकार ने बजट बनाया है, जिसमे सभी वर्गो को शामिल किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से वर्चुअल जुड़कर जनता को संबोधित किया। एक साल-नई मिसाल विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में खुशी, कीर्तिका, लवली को महालक्ष्मी किट वितरित की, आरूषि, अनन्या, रोशनी को घर की पहचान लाडली के नाम की पट्टिकाएं दी। प्रशासन की ओर से 22 विभागों सहित महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी लगाए गए। वहां पर विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, डीएम युगल किशोर पंत थे। इधर, मंत्री ने झा कॉलोनी के शिवालय मंदिर पहुंचकर कन्या पूजन किया। उन्होंने स्वयं सुरक्षा अभियान की ओर से शहीदों की पुण्यतिथि पर शिवालय मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिरकत भी की। वहां पर रजनीश पांडे, डॉ. मनोज गुप्ता, समीर चतुर्वेदी थे।
विज्ञापन




फोटो 23आरडीपी 14पी: पंतनगर के गांधी हाल में लोगों को संबोधित करते कृषि मंत्री गणेश जोशी। 15पी: पंतनगर में किसानों को सम्मानित करते कृषि मंत्री 16पी: पंतनगर में कन्याओं के पांव पखार कर पूजन करते मंत्री गणेश जोशी। 17पी: पंतनगर में शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed