फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Businessman returning from marriage dies in road accident

शादी से लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Businessman returning from marriage dies in road accident
मृतक अरुण कुमार का फाइल फोटो संवाद - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से लौट रहे कारोबारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कारोबारी बाइक से गिरने के बाद काफी देर तक सड़क पर बेहोश पड़े रहे, जिन्हें रात्रि गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों ने अस्पताल पहुंचा लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

यूपी के मुरादाबाद जिले के थाना ठाकुरद्वारा के गांव उस्मानपुर निवासी अरुण कुमार (35) मोहल्ला भूप सिंह में बीते 5 वर्षों से किराए पर रहते थे। उन्होंने पेंटिंग के ब्रश की डंडी बनाने का लक्ष्मीपुर खेड़ा गांव रोड पर प्लांट लगाया था। मंगलवार को यूपी में अपने गांव के पास विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपनी बाइक से गए थे। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात करीब एक बजे वह घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मोड़ पर एक नर्सिंग होम के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े और घटनास्थल पर पड़े रहे। रात्रि गश्त कर रही पुलिस ने उन्हें उठाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ईएमओ डॉ. विद्याभूषण ने बताया कि अरुण के सिर में चोट आई थी। उनके पिता सुरेश कुमार पीलीभीत शुगर मिल में नौकरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि अरुण अपनी तीन बहनों से सबसे छोटे थे। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना की तहरीर नहीं आई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर फोन करती रही पत्नी
जसपुर। अरुण के देर रात तक घर नहीं लौटने पर पत्नी रातभर उनके मोबाइल पर फोन मिलाती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने पर पत्नी शीतल बेहोश हो गईं, उनकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। अरुण की दो वर्षीय पुत्री गुड़िया है। पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

हेलमेट पहने होते तो शायद बच जाती जान
जसपुर। परिजनों ने बताया कि अरुण कुमार हमेशा हेलमेट पहनकर बाइक से कहीं जाते थे। मंगलवार को जब वह शादी समारोह में गए थे तो हेलमेट पहनकर नहीं गए, यदि हेलमेट पहने होते तो शायद बच जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed